Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: हरियाणा स्टीलर्स ने ईरानी डिफेंडर आमिर होसीन बस्तामी को 65 लाख में खरीदा

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :August 6, 2022 at 11:16 PM
Modified at :August 6, 2022 at 11:16 PM
PKL 9: हरियाणा स्टीलर्स ने ईरानी डिफेंडर आमिर होसीन बस्तामी को 65 लाख में खरीदा

पिछले सीजन वो जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ थे।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 की नीलामी के दूसरे दिन हरियाणा स्टीलर्स ने अपने डिफेन्स को मजबूत करने के लिए 1 युवा पर बड़ी बोली लगा दी। ईरानी युवा खिलाड़ी और 2019 जूनियर कबड्डी वर्ल्ड चैंपियनशिप में ईरान को लीड करके जीतने वाले आमिर होसीन बस्तामी को हरियाणा स्टीलर्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख से बोली लगानी शूरु की और उनको 65.01 लाख में खरीद लिया।

ईरानी युवा खिलाड़ी आमिर होसीन बस्तामी का यह तीसरा सीजन हैं इस पहले हरियाणा ने ही उन्हें सीजन 7 के लिए खरीदा था लेकिन उस सीजन वो खेल नही पाए थे उसके बाद जयपुर पिंक पैंथर्स ने उन्हें 12.50 लाख में खरीदा। पिछले सीजन वो सिर्फ 1 ही मैच खेल पाए और उसमें भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नही रहा। लेकिन प्रो कबड्डी लीग के बाहर उनका प्रदर्शन बहतरीन रहा हैं। आमिर ने ईरान की तरफ से खेलते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं।

2019 जूनियर कबड्डी वर्ल्ड चैंपियनशिप में आमिर ने शूरु की 10 मिनट के अंदर ही केन्या के काफी खिलाड़ियों को दबोच कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। आमिर की बदौलत ही ईरान ने शूरु से ही 10 पॉइंट की लीड फाइनल में बना ली थी। आमिर के अच्छे बिजली की गति से रेडर को पकड़ने वाली क्षमता के बदौलत ही ईरान 42-22 से जीत गया था। 

अपने तीसरे प्रो कबड्डी लीग के सीजन में आमिर को हरियाणा स्टीलर्स का डिफेन्स संभालना होगा। अब की बार हरियाणा की टीम उनको पूरा मौका देगी अपनी प्रतिभा देखने के लिए। इस युवा खिलाड़ी की प्रतिभा को देखते हुए ही हरियाणा की टीम ने इन पर इतना बड़ा दाव खेला हैं। अपनी तेजी के लिया जाने जाते आमिर इस सीजन में क्या कुछ करके दिखाते हैं ये तो मैच में पता लगेगा। लेकिन इस खिलाड़ी से सबको बहुत उम्मीद हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram and join our community on Telegram.

ADITYA RAJ
ADITYA RAJ

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.