Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: प्रवेश भैंसवाल बने तेलुगु टाइटंस का हिस्सा

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 6, 2022 at 3:03 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
PKL 9: प्रवेश भैंसवाल बने तेलुगु टाइटंस का हिस्सा

(Courtesy : PKL)

दिग्गज डिफेंडर के लिए जमकर बोली ऑक्शन के दौरान लगी।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सबसे सफल डिफेंडर में से एक प्रवेश भैंसवाल के लिए 9वें सीजन के ऑक्शन के दौरान जमकर बोली लगी। तेलुगु टाइटंस ने 62 लाख की रकम में प्रवेश भैंसवाल को अपनी टीम में शामिल किया। ऑक्शन के दौरान तेलुगु टाइटंस का मुकाबला दबंग दिल्ली से हुआ, जिन्होंने प्रवेश भैंसवाल को खरीदने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया लेकिन आखिर में बाजी तेलुगु टाइटंस ने मारी।

प्रवेश भैंसवाल ने पीकेएल-8 में 56 प्वॉइंट हासिल किए थे

प्रवेश भैंसवाल ने बीते पीकेएल सीजन गुजरात जायंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा 23 मैचों में 56 प्वॉइंट लिए थे और ओवरऑल टूर्नामेंट में वो 9वें पायदान पर रहे थे। टीम ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था और अब वो तेलुगु टाइटंस की जर्सी में अगले सीजन से नजर आएंगे। प्रवेश भैंसवाल से तेलुगु टाइटंस को काफी उम्मीदें होंगी।

दीपक निवास हूडा बने बंगाल वॉरियर्स टीम का हिस्सा

अन्य खिलाड़ियों की अगर बात करें तो संदीप नरवाल के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वो अनसोल्ड रहे। इसके अलावा दिग्गज ऑलराउंडर दीपक निवास हूडा को 43 लाख की रकम में बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा। वहीं एक और ऑलराउंडर प्लेयर रोहित गूलिया 30 लाख में पटना पाइरेट्स की टीम का हिस्सा बने। संदीप धुल को दबंग दिल्ली ने 40 लाख में खरीदा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram and join our community on Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.