Khel Now logo
HomeSportsChampions TrophyLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: तेलुगु टाइटंस ने ऑक्शन में सुरजीत सिंह पर खेला दांव

Published at :August 6, 2022 at 8:57 AM
Modified at :August 6, 2022 at 8:58 AM
Post Featured

Hardik Malhotra


पिछले सीजन इन्होने सागर के साथ मिल के तमिल थलाइवाज टीम के डिफेन्स की जिम्मा उठाया था।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 की नीलामी में तेलुगु टाइटंस ने सुरजीत सिंह नरवाल 50 लाख में खरीद लिया हैं। आपको बता दे सुरजीत सिंह का बेस प्राइस 30 लाख था जिसपे सबसे ज्यादा बोली तेलुगु टाइटंस ने लगाई। सुरजीत सिंह की भारत के टॉप डिफेंडरों में गिनती होती हैं। 

सुरजीत सिंह अब तेलुगु के लिए डिफेंडर के रूप में सीजन 9 में खेलते हुए मिलेंगे। पिछले सीजन में सुरजीत सिंह पर तमिल ने 75 लाख की बोली लगा कर खरीदा था। तमिल के लिए खेलते हुए सुरजीत सिंह ने 20 मैचों में सिर्फ 53 टैकल पॉइंट हासिल किए। 2016 में अहमदाबाद में हुए कब्बड्डी वर्ल्ड में टॉप डिफेंडर बन कर उभरे थे।

2016 के बाद उन्होंने प्रो कबड्डी लीग में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। बंगाल वारियर्स ने उन्हें 73 लाख रुपये में उस साल खरीदा था। सुरजीत ने भी उन्हें निराश नही किया और 24 मैचों में 76 टैकल पॉइंट और 9 हाई 5 लेकर दूसरे सबसे अच्छे डिफेंडर बने थे। उनके इस प्रदर्शन से बंगाल उस साल जीत तो नही पाई फाइनल तक आकर भी लेकिन उन्होंने 1 अलग ही छाप छोड़ दी थी।

सुरजीत अब तेलुगु टाइटंस की राइट कवर डिफेंस संभालते हुए नजर आएंगे। तेलुगु को भी अब उनसे काफी उम्मीदें होगी आने वाले सीजन को लेकर। 

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement