PKL 9 : विकाश कंडोला बने पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी, बेंगलुरू बुल्स ने रिकॉर्ड रकम में खरीदा

दिग्गज रेडर के लिए ऑक्शन में जमकर बोली लगी।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 9वें सीजन के ऑक्शन में विकाश कंडोला के लिए काफी महंगी बोली लगी और अब वो पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। बेंगलुरू बुल्स ने उन्हें एक करोड़ 70 लाख की रकम में अपनी टीम में शामिल किया। जैसे ही बिडिंग की शुरूआत हुई तमिल थलाइवाज और बेंगलुरू बुल्स के बीच विकाश कंडोला को खरीदने के लिए होड़ देखने को मिली। दोनों ही टीमों ने कंडोला के लिए जमकर बिडिंग की और आखिर में बेंगलुरू बुल्स ने बाजी मारी।
पिछले सीजन हरियाणा स्टीलर्स का हिस्सा थे विकाश कंडोला
विकाश कंडोला पीकेएल के 8वें सीजन में हरियाणा स्टीलर्स की टीम का हिस्सा थे और उनके लिए कुल मिलाकर 22 मुकाबले खेले थे और इस दौरान 180 प्वॉइंट हासिल किए थे। वो अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और इसी वजह से टीम ने ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। विकाश कंडोला पीकेएल के बेहतरीन रेडर्स में से एक हैं और अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं और शायद यही वजह है कि टीमों के बीच उन्हें खरीदने के लिए जमकर बोली लगी। बेंगलुरू बुल्स ने पवन सेहरावत को रिलीज कर दिया था और उनकी जगह पर उन्हें विकाश कंडोला जैसे ही मेन रेडर की जरूरत थी।
विकाश कंडोला ने तोड़ा परदीप नरवाल का रिकॉर्ड
इससे पहले पीकेएल इतिहास में सबसे महंगे प्लेयर का रिकॉर्ड परदीप नरवाल का था। परदीप नरवाल को पीकेएल-8 की नीलामी में यूपी योद्धा ने एक करोड़ 65 लाख रुपये में खरीदा था और वो पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि उनका परफॉर्मेंस सीजन-8 में कुछ खास नहीं रहा था और उन्हें काफी ज्यादा संघर्ष करते हुए देखा गया था। यहां तक कि कई मौकों पर उन्हें बेंच भी कर दिया गया था। अब विकाश कंडोला ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वो पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं।
अन्य खिलाड़ियों की अगर बात करें तो संदीप नरवाल के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वो अनसोल्ड रहे। इसके अलावा दिग्गज ऑलराउंडर दीपक निवास हूडा को 43 लाख की रकम में बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा। वहीं एक और ऑलराउंडर प्लेयर रोहित गूलिया 30 लाख में पटना पाइरेट्स की टीम का हिस्सा बने। संदीप धुल को दबंग दिल्ली ने 40 लाख में खरीदा। वहीं अभिषेक सिंह को 60 लाख में तेलुगु टाइटंस ने खरीदा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram and join our community on Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.