PKL 9: बंगाल वारियर्स ने मनिंदर सिंह और दो अन्य खिलाड़ियों को किया रिटेन

टीम ने पिछले सीजन के 2 रेडर और 1 ऑलरांउडर को रिटेन करने का फैसला किया है।
प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन के लिए ऑक्शन में अब कुछ ही दिन रह गए हैं और इसी कड़ी में बंगाल वारियर्स ने अपने तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है। ये तीन खिलाड़ी हैं मनिंदर सिंह, मनोज गौड़ा, और आकाश पिकलमुंडे। फ्रैंचाइजी ने इनके रिटेंशन की खबर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से दी और लिखा, “ तीन तिगड़े सबके काम बिगाड़े। आइए PKL सीजन 9 के लिए रिटेन्ड वारियर्स का स्वागत करें।”
तीनों खिलाड़ियों का सीजन 8 में प्रदर्शन
मनिंदर सिंह
बंगाल वारियर्स के सबसे भरोसेमंद रेडर्स में शुमार मनिंदर सिंह का सीजन 8 में प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने कुल 22 मैच खेले जिसमें उनका रेड स्ट्राइक रेट 65 % का रहा। उन्होंने कुल 262 रेड प्वांइट्स और 2 टैकल प्वांइट्स अर्जित किए। इसमें 16 सुपर 10 और 11 सुपर रेड शामिल हैं।
आकाश पिकलमुंडे
आकाश पिकलमुंडे का सीजन 8 में प्रदर्शन मिला जुला ही रहा और उन्होंने कुल 07 मैच खेले जिसमें उनका रेड स्ट्राइक रेट 38% और टैकल स्ट्राइक रेट 25% रहा। उन्होंने कुल 15 रेड प्वांइट्स और 1 टैकल प्वांइट्स अर्जित किए।
मनोज गौड़ा
ऑलरांउडर मनोज गौड़ा ने पिछले सीजन वारियर्स के लिए महज 06 मैच खेले जिसमें उनका रेड स्ट्राइक रेट 49 % और टैकल स्ट्राइक रेट 43 % का रहा। मनोज ने कुल 18 रेड प्वांइट्स और 03 टैकल प्वांइट्स अर्जित किए जिसमें एक सुपर रेड भी शामिल है।
बंगाल वारियर्स का सीजन 8 में प्रदर्शन
सातवें सीजन की चैंपियन टीम बंगाल वारियर्स PKL सीजन 8 के प्लेऑफ तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। टीम ने कुल 22 में से केवल 9 मुकाबले जीते और 10 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं तीन मुकाबले टाई रहे।
नीलामी प्रक्रिया
खिलाड़ियों की नीलामी में डोमेस्टिक, ओवरसीज और न्यू यंग प्लेयर्स (एनवाईपी) को चार कैटेगरी- ए, बी, सी और डी में बांटा जाएगा। वहीं सभी खिलाड़ियों को आगे प्रत्येक श्रेणी में ‘ऑलराउंडर’, ‘डिफेंडर्स’ और ‘रेडर्स’ के रूप में विभाजित किया जाएगा।
प्रत्येक कैटेगरी के लिए आधार मूल्य: कैटेगरी ए- 30 लाख रुपए, कैटेगरी बी- 20 लाख रुपए, कैटेगरी सी- 10 लाख रुपए और कैटेगरी डी- 6 लाख रुपए। सीजन 9 के लिए प्रत्येक फ्रैंचाइजी के लिए उसके खाते में उपलब्ध कुल वेतन पर्स 4.4 करोड़ रुपये है। नीलामी अगस्त 5 और 6 को प्रस्तावित है।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram and join our community on Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.