Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9 : रवि कुमार के लिए लगी ऑक्शन में बड़ी बोली, दबंग दिल्ली ने खरीदा

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 7, 2022 at 12:39 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
PKL 9 : रवि कुमार के लिए लगी ऑक्शन में बड़ी बोली, दबंग दिल्ली ने खरीदा

(Courtesy : PKL)

दिल्ली ने कई बेहतरीन डिफेंडर्स का चयन किया है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) 2022 के लिए ऑक्शन के दौरान सभी खिलाड़ियों के लिए जमकर बोली लगी। इसी कड़ी में कुछ प्लेयर ऐसे भी हैं जिनके लिए उम्मीद से बढ़कर टीमें बिड कर रही हैं और काफी रकम उनके लिए खर्च कर रही हैं। ऐसे ही एक प्लेयर हैं रवि कुमार जिन्हें दबंग दिल्ली ने चौंकाने वाली रकम में खरीदा। राइट कवर में खेलने वाले डिफेंडर रवि कुमार को दबंग दिल्ली ने ऑक्शन के दौरान 64.10 लाख की रकम में खरीदा।

रवि कुमार बीते सीजन हरियाणा स्टीलर्स का हिस्सा थे

दबंग दिल्ली ने ऑक्शन से पहले अपने कई सारे बेहतरीन डिफेंडर्स को रिलीज कर दिया था और इसी वजह से उन्हें एक ऐसे डिफेंडर की जरूरत थी जो टीम को मजबूती प्रदान कर सके। रवि कुमार को उन्होंने इसीलिए खरीदा है। रवि कुमार पिछले सीजन हरियाणा स्टीलर्स की टीम में थे और उनके लिए कुल 25 प्वॉइंट हासिल किए थे। वो इससे पहले बेंगलुरू बुल्स और यू-मुम्बा के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक 118 मुकाबलों में कुल 193 प्वॉइंट हासिल किए हैं। दबंग दिल्ली चाहेगी कि आगामी सीजन रवि कुमार उनके लिए बेहतरीन प्रदर्शन करें।

दबंग दिल्ली कई बेहतरीन डिफेंडर्स का चयन कर चुकी है

दबंग दिल्ली की अगर बात करें तो अभी तक वो कई बेहतरीन प्लेयर्स का चयन कर चुके हैं। उन्होंने एक और डिफेंडर के तौर पर अनिल कुमार को भी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा अमित हूडा को भी खरीदा है जो बीते सीजन जयपुर पिंक पैंथर्स टीम का हिस्सा थे। उनके आने से डिफेंस को निश्चित तौर पर मजबूती मिली है। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स के ही संदीप धुल को भी टीम ने नीलामी के दौरान खरीदा।

आपको बता दें कि दबंग दिल्ली ने ऑक्शन से पहले नवीन कुमार और विजय मलिक को रिटेन किया था। इसलिए उन्हें रेडिंग में ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने ऑक्शन के दौरान अपने डिफेंस पर ज्यादा जोर दिया।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram and join our community on Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.