पुनेरी पलटन ने पीकेएल-9 के लिए असलम ईनामदार को किया रिटेन

(Courtesy : PKL)
युवा खिलाड़ी ने बीते सीजन जबरदस्त खेल दिखाया था।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 9वें सीजन के लिए ऑक्शन में अब ज्यादा टाइम नहीं रह गया है। यही वजह है कि टीमों ने अपने-अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुनेरी पलटन ने अपने एक प्रमुख खिलाड़ी को आगामी पीकेएल सीजन के लिए रिटेन किया है और ये खिलाड़ी हैं युवा रेडर असलम ईनामदार। पुनेरी पलटन ने एक ट्वीट कर असलम ईनामदार को रिटेन किए जाने की जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने अपने ट्वीट में लिखा 'वन मैन ऑर्मी'।
असलम ईनामदार ने पीकेएल के 8वें सीजन 189 प्वॉइंट हासिल किए थे
असलम ईनामदार की अगर बात करें तो पीकेएल के 8वें सीजन में पुनेरी पलटन के लिए उन्होंने अपना डेब्यू किया था। पहले ही सीजन में अपने जबरदस्त खेल से उन्होंने सबको काफी प्रभावित किया। असलम ईनामदार ने 23 मैचों में 189 प्वॉइंट हासिल किए थे और सीजन के टॉप-6 रेडर्स में अपनी जगह बनाई थी। यही वजह है कि टीम ने उन्हें अगले सीजन के लिए सबसे पहले रिटेन किया है।
पुनेरी पलटन ने पिछले सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। टीम ने 22 में से 12 मुकाबले जीते थे और 9 हारे थे, वहीं एक मैच ड्रॉ रहा था और वो प्वॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर रहे। टीम को शुरूआत में तो लगातार हार मिली लेकिन आधे पीकेएल सीजन के बाद उन्होंने अपनी लय पकड़ ली और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया था।
बीसी रमेश होंगे अगले सीजन टीम के हेड कोच
वहीं टीम ने आगामी सीजन से पहले अपने कोच में भी बदलाव किया है। टीम ने अनूप कुमार की जगह बीसी रमेश को हेड कोच नियुक्त किया है। पुनेरी पलटन ने पीकेएल-5 में बीसी रमेश के कोचिंग में ही प्लेऑफ तक का सफर तय किया था और उनकी उम्मीद एक बार फिर टीम के साथ अच्छा प्रदर्शन करने पर होगी।
बीसी रमेश का प्रदर्शन बतौर कोच काफी जबरदस्त रहा है। वो सीजन-6 में बेंगलुरु बुल्स के सहायक कोच थे और टीम ने खिताबी जीत दर्ज की थी। इसके बाद सीजन-7 में वो बंगाल वॉरियर्स के कोच थे और टीम ने पहली बार टूर्नामेंट जीता था।
For more updates, follow Khel Now on Twitter, Instagram and Facebook.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.