रवि शेट्टी बने पटना पाइरेट्स के नए हेड कोच

तीन बार की पीकेएल चैंपियन पटना पाइरेट्स के हेड कोच होंगे रवि शेट्टी।
प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन के लिए पटना पाइरेट्स ने अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। कबड्डी कोच के रूप में जबरदस्त अनुभव रखने वाले रवि शेट्टी तीन बार की चैंपियन टीम पटना के नए कोच होंगे और उनके ऊपर इस टीम को फिर से खिताब दिलाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। वो राम मेहर सिंह की जगह लेंगे। वो इससे पहले यू मुंबा, जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन जैसी टीमों के साथ बतौर कोच सेवा दे चुके हैं।
पटना पाइरेट्स ने ट्वीट कर दी जानकारी
पटना पाइरेट्स ने अपनो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए रवि की नियुक्ति ऐलान और स्वागत किया। इस फ्रेंचाइजी टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "वो वक्त आ ही गया। आइए हम सब मिलकर प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन के लिए हमारे हेड कोच रवि शेट्टी का स्वागत करें।”
पटना के कोच अभी तक राम मेहर सिंह सिंह थे जिन्हें अब गुजरात जायंट्स का कोच नियुक्त किया गया है। पाइरेट्स का प्रदर्शन सीजनवार अच्छा रहा है और टीम सीजन 8 की उपविजेता भी रही है लेकिन इस प्रदर्शन को मेहर सिंह बतौर कोच खिताबी जीत में तब्दील करने में असफल रहे थे।
रवि शेट्टी का प्रदर्शन
कोचिंग की क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वोले रवि शेट्टी पहले सीजन में यू मुंबा के कोच थे और वो अपनी कोचिंग में टीम को फाइनल जीताने में कामयाब रहे थे। सीजन 8 में वो पुनेरी पलटन के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे और टीम ने प्ले-ऑफ तक का सफर तय किया था। पीकेएल के अलावा उन्हें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, एवं स्टेट लेवल पर भी बतौर कोच काम करने का अनुभव है। वो मलेशियाई नेशनल कबड्डी टीम के भी कोच रह चुके हैं।
पटना पाइरेट्स का अब तक का प्रदर्शन
पटना पाइरेट्स पीकेएल की सबसे मजबूत और चैंपियन टीमों से एक हैं। सीजन 8 की उपविजेता इस टीम ने पीकेएल के तीसरे, चौथे और 5वें सीजन में लगातार जीत दर्ज कर हुए खिताबी हैट्रिक लगाई थी।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram and join our community on Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.