Pro Kabaddi 9 : मंजीत छिल्लर बने तेलुगु टाइटंस के असिस्टेंट कोच

(Courtesy : PKL)
टूर्नामेंट के सबसे सफल डिफेंडर के ऊपर अब नई जिम्मेदारी है।
Pro Kabaddi League (पीकेएल) इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर मंजीत छिल्लर (Manjeet Chhillar) अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे। मंजीत छिल्लर को तेलुगु टाइटंस टीम ने पीकेएल के 9वें सीजन के लिए अपना असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। टीम ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
तेलुगु टाइटंस ने अपने ट्वीट में लिखा 'जिस चीज का आप इंतजार कर रहे थे वो समय आ गया है। हम तेलुगु टाइटंस के असिस्टेंट कोच के तौर पर मंजीत छिल्लर का स्वागत करते हैं।'
तेलुगु टाइटंस पीकेएल सीजन-8 में आखिरी पायदान पर रही थी
तेलुगु टाइटंस का परफॉर्मेंस बीते पीकेएल सीजन काफी खराब रहा था। टीम को 22 में से केवल एक ही मुकाबले में जीत मिली थी और 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। उनके चार मैच टाई रहे थे। यही वजह थी कि टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर थी। यही वजह है कि उन्होंने अपने कोचिंग स्टाफ में इस बार बदलाव किया है। मंजीत छिल्लर के ऊपर काफी बड़ी जिम्मेदारी होगी।
पीकेएल इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर हैं मजींत छिल्लर
मंजीत छिल्लर की अगर बात करें तो उनके पास ना केवल पीकेएल बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी अनुभव है। पीकेएल के इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने का रिकॉर्ड मंजीत छिल्लर के नाम ही है। मंजीत एकमात्र ऐसे डिफेंडर हैं, जिनके नाम टूर्नामेंट में 375 से ज्यादा टैकल प्वॉइंट हैं। उन्होंने अपने पीकेएल करियर में 132 मैचों में 391 टैकल प्वॉइंट हासिल किए। ऐसे में उनका ये अनुभव तेलुगु टाइटंस टीम के काफी काम आ सकता है। इसके अलावा वो कई टीमों के लिए खेल चुके हैं और इससे भी टीम को फायदा मिल सकता है।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram and join our community on Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.