PKL 9: यू-मुम्बा ने रिंकू सिंह को किया रिटेन
(Courtesy : PKL)
युवा खिलाड़ी ने बीते सीजन टीम की तरफ से सबसे ज्यादा सफलता हासिल की थी।
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 9वें सीजन के लिए जैसे-जैसे ऑक्शन की डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी टीमें अपने रिटेन्ड प्लेयर्स का ऐलान भी कर रही हैं। यू-मुम्बा ने भी अपने रिटेन किए गए खिलाड़ी का ऐलान कर दिया है। टीम ने सबसे पहले रिंकू को रिटेन किया है जिनका परफॉर्मेंस पीकेएल के 8वें सीजन में काफी शानदार रहा था। उन्होंने डिफेंस में काफी दमखम दिखाया था और इसी वजह से यू-मुम्बा ने उन्हें एक बार फिर रिटेन किया है।
रिंकू ने 8वें सीजन में कुल 60 प्वॉइंट हासिल किए थे
पीकेएल के 8वें सीजन में रिंकू यू-मुम्बा के सबसे सफल डिफेंडर रहे। उन्होंने बीते पीकेएल सीजन 22 मैचों में 60 प्वॉइंट हासिल किए थे और सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने के मामले में ओवरऑल छठे पायदान पर रहे थे। अगर उन्हें किसी और डिफेंडर का अच्छा साथ मिलता तो यू-मुम्बा की टीम और बेहतर कर सकती थी। रिंकू के अंदर कई तरह की बेहतरीन स्किल हैं और इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने उनके ऊपर एक बार फिर से भरोसा जताया है।
यू-मुम्बा सीजन-8 में 10वें पायदान पर रही थी
यू-मुम्बा का परफॉर्मेंस पिछले सीजन उतना अच्छा नहीं रहा था। टीम के कप्तान फजल अत्राचली नहीं चले थे और इसी वजह से कई मुकाबलों में टीम को अपने डिफेंस की वजह से ही शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उन्होंने पीकेएल-8 में कुल मिलाकर 22 मुकाबले खेले जिसमें 51 प्वॉइंट हासिल किए। वहीं इस दौरान वो केवल दो बार ही हाई फाइव लगा सके थे। यू-मुम्बा ने बीते सीजन 22 में से केवल सात ही मुकाबले जीते थे और 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पांच मैच टाई रहे। टीम प्वॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर रही।
पीकेएल के दूसरे सीजन का टाइटल यू-मुम्बा ने जीता था, हालांकि उसके बाद से अभी तक उन्हें अपने दूसरे खिताब का इंतजार है। टीम अभी तक उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाई है। रिंकू को टीम ने रिटेन किया है और एक बार फिर उनसे उसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram and join our community on Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.