पीकेएल 8: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के इरादे से उतरेगी गुजरात जायंट्स

(Courtesy : PKL )
सोमवार को सिर्फ दो ही मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 8 में सोमवार को कुल मिलाकर दो मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले तीन दिन लगातार 3-3 मैच हुए लेकिन अब दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच होगा। वहीं दूसरा मैच बंगाल वॉरियर्स और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बंगाल और गुजरात को ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। सभी टीमों के बीच हमें कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
गुजरात जायंट्स Vs जयपुर पिंक पैंथर्स
गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच यह पीकेएल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। गुजरात जायंट्स की टीम 15 में से 5 मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में अभी 11वें पायदान पर है। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स 16 में से 7 मुकाबले जीतकर सातवें पायदान पर है। गुजरात जायंट्स के लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें ये मैच हर हाल में जीतना जरूरी है। टीम को पीकेएल 8 में अपने पिछले मुकाबले में हार मिली थी। डिफेंडर्स को इस मैच में शानदार प्रदर्शन करना होगा और रेडर्स को भी अपने परफॉर्मेंस में सुधार लाना होगा।
जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम भी अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही है। हालांकि, उनके लिए अच्छी बात ये है कि संदीप धुल फॉर्म में आ गए हैं और पिछले मैच में उनका डिफेंस काफी शानदार रहा था। अर्जुन देशवाल को और ज्यादा प्वॉइंट लाने होंगे। जयपुर अगर ये मुकाबला जीतती है तो प्लेऑफ में जाने की उनकी दावेदारी मजबूत हो जाएगी।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन
गुजरात जायंट्स - अजय कुमार, सुनील कुमार, प्रवेश भैंसवाल, महेंद्र राजपूत, प्रदीप कुमार, हादी ओस्त्रोक और गिरीश मारूति।
जयपुर पिंक पैंथर्स - अर्जुन देशवाल, दीपक सिंह, विशाल, दीपक हूडा, सचिन नरवाल, साहुल कुमार और संदीप धुल।
बंगाल वॉरियर्स Vs तेलुगु टाइटंस
बंगाल वॉरियर्स की टीम 16 मैचों में 7 जीत के साथ पीकेएल 8 में 10वें और तेलुगु टाइटंस 16 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ सबसे आखिरी पायदान पर है। बंगाल वॉरियर्स की टीम अच्छी शुरूआत के बाद रास्ता भटक गई और अब वो टूर्नामेंट में निचले पायदान पर हैं। टीम मनिंदर सिंह के ऊपर ही ज्यादा डिपेंड है और इसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ रहा है। बाकी खिलाड़ी उनका साथ अच्छी तरह से नहीं दे पा रहे हैं और इसी वजह से टीम को हार मिल रही है। बंगाल को अपनी इस कमजोरी को दूर करना होगा।
वहीं तेलुगु टाइटंस की अगर बात करें तो सिद्धार्थ देसाई के चोटिल होने का असर उनके ऊपर इतना ज्यादा पड़ा कि अभी तक वो इससे बाहर ही नहीं निकल पाए हैं। टीम को पीकेएल 8 में लगातार हार मिल रही है और वो लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं। तेलुगु टाइटंस अगर अपने सभी मुकाबले जीत भी लेती है तब भी उनका प्लेऑफ में जाना अब मुश्किल है। ऐसे में टाइटंस अपना सम्मान बचाने के इरादे से उतरेंगे।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन
बंगाल वॉरियर्स - मनिंदर सिंह, प्रवीण सतपाल, विशाल माने, सुकेश हेगड़े, मोहम्मद नबीबख्श, अबोजार मिघानी और रण सिंह।
तेलुगु टाइटंस - रजनीश, सुरेंदर सिंह, टी आदर्श, प्रिंस, अंकित बेनीवाल, आकाश चौधरी और संदीप कंडोला।
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.