Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन के लिए ऑक्शन की तारीखों का हुआ ऐलान

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :July 22, 2022 at 7:34 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन के लिए ऑक्शन की तारीखों का हुआ ऐलान

(Courtesy : PKL)

सभी फ्रेंचाइजी को इस बार के लिए 4.4 करोड़ का पर्स मिला है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 9वें सीजन के लिए ऑक्शन की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार का ऑक्शन 5 और 6 अगस्त को होगा। पीकेएल के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। इस बार के ऑक्शन का आयोजन मुंबई में होगा। वीवो प्रो कबड्डी लीग के ऑर्गेनाइजर्स मशाल स्पोर्ट्स ने इस बारे में ऑफिशियल जानकारी दे दी है।

सभी खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में बांटा गया है

डोमेस्टिक, ओवरसीज और न्यू यंग प्लेयर्स को चार कैटेगरी में बांटा जाएगा। इस बार के पीकेएल ऑक्शन में कैटेगरी ए, बी, सी और डी होंगे। इसके बाद हर एक कैटेगरी में खिलाड़ियों को रेडर, डिफेंडर और ऑलराउंडर कैटेगरी में बांटा जाएगा। अगर सभी कैटेगरी के बेस प्राइज की बात करें तो कैटेगरी ए की बेस प्राइज 30 लाख, कैटगरी बी की 20 लाख, कैटेगरी सी की 10 लाख और कैटेगरी डी की बेस प्राइज 6 लाख रूपए होगी। सभी फ्रेंचाइजी को इस बार के लिए 4.4 करोड़ का पर्स मिला है।

500 से ज्यादा खिलाड़ी होंगे नीलामी का हिस्सा

पीकेएल सीजन-9 के पूल प्लेयर में इस बार 500 से भी ज्यादा खिलाड़ी होंगे। बेंगलुरू में 2021 में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की टॉप-2 टीमों से भी 24 खिलाड़ी इस बार ऑक्शन का हिस्सा होंगे। सभी टीमें अपने-अपने च्वॉइस के हिसाब से खिलाड़ियों को रिटेन भी कर सकती हैं। एलीट रिटेन्ड प्लेयर्स कैटेगरी के तहत वो छह और न्यू यंग प्लेयर्स के तहत 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। जिन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया जाएगा वो नीलामी का हिस्सा होंगे।

पीकेएल के कमिश्नर मिस्टर अनुपम गोस्वामी ने कहा 'हम पीकेएल के 9वें सीजन के ऑक्शन के लिए तैयार हैं। हमारे खिलाड़ियों और इस गेम के लिए काफी एक्साइटिंग टाइम आने वाला है। हर एक सीजन से नए टैलेंटेड खिलाड़ी निकलकर सामने आए। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार भी कई सारे सरप्राइज हमें देखने को मिलेंगे। मैं प्लेयर्स ऑक्शन में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के युवा प्लेयर्स का स्वागत करता हूं।'

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram and join our community on Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.