IPL 2026: तीन खिलाड़ी जो रोहित शर्मा के बाहर होने पर कर सकते हैं उन्हें रिप्लेस

IPL 2026 के बीच रोहित शर्मा की चोट मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा झटका है।
आईपीएल 2026 में RCB के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को दो बड़े झटके लगे। बता दें ना सिर्फ उन्हें लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा, बल्कि टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा इस मैच में चोटिल भी हो गए। जैसा की आप जानते ही होंगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 241 रनों का एक बड़ा लक्ष्या रखा।
जब मुंबई 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। हर कोई इस शुरुआत से खुश था, लेकिन इसी बीच 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे रोहित रिटायर्ड हर्ट हो गए, जिससे टीम को एक करारा झटका लगा क्योंकि मुंबई यह मैच हार गई। आइए जानते हैं रोहित शर्मा क्यों हुए रिटायर्ड हर्ट?
बता दें यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के छठे ओवर में हुई, जब हिटमैन को विकेटों के बीच दौड़ते समय परेशानी महसूस हुई। बाद में यह पुष्टि हुई कि उन्हें अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था।
टीम के फिजियो ने मैदान पर ही उनका इलाज किया और चोट वाली जगह पर भारी पट्टी बांधी। इलाज मिलने के बावजूद, रोहित को खेलना जारी रखना मुश्किल लगा और आखिरकार वह 19 रन बनाने के बाद चोट के कारण रिटायर हो गए। अब हर किसी के मन में ये सवाल है कि रोहित आने वाले मैच में खेलेंगे या नहीं?
अगर रोहित हुए बाहर तो ये तीन खिलाड़ी कर सकते हैं उन्हें रिप्लेस-
3. मयंक अग्रवाल

रोहित की जगह भरने के लिए मयंक अग्रवाल से बेहतर नाम फिलहाल कोई नहीं दिखता। मयंक के पास आईपीएल का तगड़ा अनुभव है। उन्होंने 131 मैचों में करीब 2,756 रन बनाए हैं, जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल है। मयंक की सबसे बड़ी खूबी ये है कि वह पारी को संभालना जानते हैं और पावरप्ले में तेजी से रन भी बटोर सकते हैं। मुंबई के लिए वह सबसे सुरक्षित विकल्प साबित हो सकते हैं।
2. यश ढुल

अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके यश ढुल एक क्लासिक बल्लेबाज हैं। यश के पास वो तकनीक है जो नई गेंद को खेलने के लिए जरूरी होती है।
भले ही उन्हें अब तक आईपीएल में खुद को साबित करने के बहुत मौके न मिले हों, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन की वजह से उन्हें रोहित की जगह खेलने का मौका मिल सकता है, रोहित जैसा बड़ा खिलाड़ी अगर बाहर होता है, तो एक नए खिलाड़ी के पास अपनी पहचान बनाने का अच्छा मौका होगा।
1. अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह इस लिस्ट में एक ‘डार्क हॉर्स’ की तरह हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (2025-26) में उन्होंने पंजाब के लिए रनों की जो बारिश की है, उसे नजरअंदाज करना मुश्किल है।
खास बात ये है कि अनमोलप्रीत पहले भी मुंबई टीम का हिस्सा रह चुके हैं, इसलिए उन्हें टीम के माहौल का अंदाजा होगा। फिलहाल वह अपनी जिंदगी की बेहतरीन फॉर्म में हैं और रोहित की जगह एक अच्छा बैकअप दे सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.