Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड सबसे ज्यादा बार जीतने वाले टॉप पांच भारतीय खिलाड़ी

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 16, 2026 at 10:53 PM
Modified at :March 16, 2026 at 10:53 PM
क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड सबसे ज्यादा बार जीतने वाले टॉप पांच भारतीय खिलाड़ी

कई भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड एक से ज्यादा बार जीता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड हर साल अपने प्रतिष्ठित BCCI नमन अवार्ड्स समारोह में खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित करता है। इस समारोह में दिया जाने वाला BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान माना जाता है।

कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने करियर में यह अवार्ड एक से ज्यादा बार जीता है। विराट कोहली से लेकर जसप्रीत बुमराह और सचिन तेंदुलकर तक कई दिग्गज खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा बार BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड अपने नाम किया है।

इन भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा बार जीता है क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड-

5. रविचंद्रन अश्विन – 2 बार

Ravichandran Ashwin
Ravichandran Ashwin

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दो बार BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड जीता है। उन्हें पहली बार 2012-13 सीजन में और फिर 2020-21 सीजन में यह सम्मान मिला था।

अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। वह भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे और लंबे समय तक टीम के प्रमुख स्पिनर रहे।

4. सचिन तेंदुलकर – 2 बार

Sachin Tendulkar 100th international 100
Sachin Tendulkar (Image Source: ACC)

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर ने भी दो बार यह अवार्ड जीता है। उन्हें पहली बार 2006-07 सीजन में आयोजित पहले नमन अवार्ड्स समारोह में यह सम्मान मिला था। इसके बाद उन्होंने 2009-10 सीजन में दोबारा यह अवार्ड अपने नाम किया।

सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी थे। इसके अलावा वह अब भी वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

3. शुभमन गिल – 2 बार

Shubman Gill, IND vs NZ, India vs New Zealand
Shubman Gill. (Image Source: BCCI)

भारत के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने भी दो बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है। गिल को पहली बार 2022-23 सीजन में यह सम्मान मिला था। इसके बाद उन्होंने 2024-25 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार यह अवार्ड जीता।

2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने पांच मैचों में 754 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल थे। इस सीरीज में उनकी बल्लेबाजी ने कई रिकॉर्ड भी बनाए। इसी के चलते उन्हें दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।

2. जसप्रीत बुमराह – 3 बार

Top five highest wicket-takers for India in T20 World Cup history ft. Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah. (Photo by Matt Roberts-ICC/ICC via Getty Images)

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीन बार BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड जीता है। उन्हें पहली बार 2018-19 सीजन में यह सम्मान मिला था। इसके बाद उन्होंने 2021-22 और 2023-24 सीजन में भी यह पुरस्कार अपने नाम किया।

1. विराट कोहली – 5 बार

IND vs NZ: Virat Kohli’s record in ODI series decider
Virat Kohli. (Photo by Ayush Kumar/Getty Images)

विराट कोहली सबसे ज्यादा BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक कुल पांच बार BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड जीता है। कोहली को पहली बार 2011-12 सीजन में यह सम्मान मिला था। इसके बाद उन्होंने लगातार चार साल यानी 2015, 2016, 2017 और 2018 में भी यह अवार्ड अपने नाम किया।

विराट कोहली ने 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह फिलहाल केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं और भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.