Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो आयुष म्हात्रे को CSK में कर सकते हैं रिप्लेस

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 22, 2026 at 10:29 PM
Modified at :April 22, 2026 at 10:29 PM
IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो आयुष म्हात्रे को CSK में कर सकते हैं रिप्लेस

आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर अब तक काफी कठिन रहा है। मौजूदा अंक तालिका पर नजर डालें तो चेन्नई की टीम 6 मैचों में केवल 2 जीत के साथ 8वें स्थान पर संघर्ष कर रही है, और उनका नेट रन रेट -0.780 भी काफी चिंताजनक बना हुआ है।

आईपीएल 2026 में टीम की इस स्थिति के बीच, उन्हें एक और बड़ा झटका तब लगा जब उनके सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पूरे सीजन से बाहर हो गए।

बता दें, 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान, दो रन लेने की कोशिश में आयुष के बाएं हैमस्ट्रिंग में गंभीर खिंचाव आ गया था। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें ठीक होने के लिए 6 से 12 सप्ताह का समय चाहिए। जिसके कारण वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों में टीम का हिस्सा नहीं रह पाएंगे।

आयुष का जाना टीम के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है, क्योंकि उन्होंने इस सीजन में 177.88 के स्ट्राइक रेट के साथ 201 रन बनाए थे।अब CSK को अपनी बल्लेबाजी लाइनअप में जान फूंकने के लिए एक आयुष की तरह एक दूसरे दमदार विकल्प की तलाश है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जो CSK में आयुष म्हात्रे को रिप्लेस कर सकते हैं।

3. यश धुल

Yash Dhull, BCCI
Yash Dhull. (Image Source: ICC)

    यश धुल एक बेहद प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज हैं, जो अपनी शानदार तकनीक के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक IPL में 4 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 16 रन बनाए हैं। हालांकि, उनका IPL करियर अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 30 मैचों में 2,054 रन और T20 मैचों में 826 रन बनाए हैं।

    उनकी पारी को बुनने की क्षमता और क्रीज पर टिककर खेलने की तकनीक CSK के लिए एक बेहतरीन एसेट साबित हो सकती है, जो टॉप ऑर्डर में म्हात्रे की कमी को पूरा कर सकती है।

    2. अनमोलप्रीत सिंह

      अनमोलप्रीत सिंह घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए एक नियमित और भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं। IPL में उन्होंने 9 मैचों में 139 रन बनाए हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है, उन्होंने लिस्ट A के 67 मैचों में 2,426 रन और T20 क्रिकेट में 1,731 रन बनाए हैं।

      अनमोलप्रीत की खासियत यह है कि वह एक फ्लोटर की भूमिका निभा सकते हैं। स्पिन व तेज गेंदबाजी दोनों को बखूबी खेल सकते हैं। CSK के वर्तमान बल्लेबाजी क्रम में जो अस्थिरता है, उसे दूर करने के लिए अनमोलप्रीत जैसा तकनीकी रूप से मजबूत खिलाड़ी टीम को जरूरी संतुलन प्रदान कर सकता है।

      1. मयंक अग्रवाल

      Mayank Agarwal
      Mayank Agarwal. (Image source: Twitter)

        यदि चेन्नई की टीम प्रयोग के बजाय अनुभव को मौका देना चाहती है, तो मयंक अग्रवाल सबसे सटीक विकल्प होंगे। मयंक के पास IPL का अच्छा-खासा अनुभव है। उन्होंने अब तक 131 मैचों में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। उनके पास दबाव झेलने की क्षमता है और वह ओपनिंग या मिडिल ऑर्डर में कहीं भी सेट हो सकते हैं।

        T20 मैचों का उनका करियर रिकॉर्ड स्थिरता और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण है। CSK जैसी टीम के लिए, जो फिलहाल युवा खिलाड़ियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत महसूस कर रही है, मयंक का अनुभव टीम को सही दिशा में ले जाने में काफी सहायक सिद्ध हो सकता है।

        For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

        pooja Singh
        pooja Singh

        Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.