Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 खिलाड़ी जो आईपीएल 2026 में नाथन एलिस को CSK में रिप्लेस कर सकते हैं

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 20, 2026 at 2:33 PM
Modified at :March 20, 2026 at 2:33 PM
3 खिलाड़ी जो आईपीएल 2026 में नाथन एलिस को CSK में रिप्लेस कर सकते हैं

नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।

आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इससे ठीक पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल, उनके विदेशी तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

एलिस के बाहर होना CSK के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह मैट हेनरी के साथ फास्ट बॉलिंग अटैक की अगुवाई कर सकते थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें पिछले सीजन 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और इस सीजन भी रिटेन रखा।

हालांकि, अब उनके बाहर होने से टीम को एक अच्छा रिप्लेसमेंट खोजना पड़ेगा। ऐसे में यहाँ हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो IPL 2026 में नाथन एलिस की CSK में जगह ले सकते हैं।

ये हैं वो 3 गेंदबाज जो आईपीएल 2026 में CSK में नाथन एलिस को रिप्लेस कर सकते हैं

3. जेराल्ड कोएट्जी

Gerald Coetzee
Gerald Coetzee. (Source: Cricket South Africa)

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी चेन्नई सुपर किंग्स में नाथन एलिस की जगह लेने के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक हैं। 6 फुट 3 इंच लंबे इस गेंदबाज ने कई मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है और अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, वह पिछले कुछ समय से अच्छे फॉर्म में नहीं थे, जिसके चलते वह आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हो गए थे।

कोएट्जी ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी टीम में दोबारा वापसी की है और न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में 2/14 और 1/28 का स्पेल फेंका है। उनके पास इससे पहले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की ओर से कुल 14 आईपीएल मैचों में 15 विकेट भी चटकाए हैं। उनका यह अनुभव भी टीम के काफी काम आ सकता है।

2. रिचर्ड ग्लीसन

Richard Gleeson
Richard Gleeson. (Image Source: BCCI)

38 वर्षीय तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन इस समय हर जगह टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 3 मुकाबले भी खेल चुके हैं, इसीलिए वह इस टीम के माहौल को अच्छी तरह से समझते हैं। इतना ही नहीं, वह SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स का ही हिस्सा हैं।

बता दें कि, ग्लीसन पिछले सीजन प्लेऑफ मैचों के लिए मुंबई इंडियंस के साथ रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर भी जुड़े थे। हालांकि, वह आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे, लेकिन SA20 में उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए CSK उन्हें एक बार फिर आईपीएल खेलने का मौका दे सकती है।

1. वियान मल्डर

Wiaan Mulder
Wiaan Mulder. (Image Source: Zimbabwe Cricket)

दक्षिण अफ्रीका के बैटिंग ऑलराउंडर वियान मुल्डर पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में 334 गेंदों पर 367* रनों की नाबाद पारी खेलकर चर्चा में आए थे। हालांकि, वह लंबे समय से टी20 क्रिकेट खेलते आ रहे हैं, जहाँ उन्होंने न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी से भी जलवा बिखेरा है। ऐसे में वह नाथन एलिस को रिप्लेस करते हुए टीम को एक बैलेंस करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मल्डर SA20 के 2025-26 सीजन में जोबर्ग सुपर किंग्स का भी हिस्सा थे, जहाँ वह बल्लेबाजी में तो 11 मैचों में सिर्फ 137 रन ही बना सके थे, लेकिन गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा, ओवरऑल टी20 क्रिकेट में उनके नाम 141 मैचों की 117 पारियों में 2334 रन और 103 पारियों में 78 विकेट भी हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.