IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो जोश हेजलवुड के बाहर होने पर RCB में उनकी जगह ले सकते हैं

(Courtesy : Getty Images)
जोश हेजलवुड ने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इसी दिन डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है, जहां वह अपने खिताब को बचाने की रेस शुरू करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। लेकिन आगामी सीजन के आगाज से पहले RCB के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है।
बता दें, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 22 विकेट लिए थे और टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
अगर हेजलवुड आईपीएल 2026 से बाहर होते हैं तो RCB को उनकी जगह एक मजबूत तेज गेंदबाज की तलाश करनी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो उनकी जगह ले सकते हैं।
ये तीन खिलाड़ी जोश हेजलवुड की जगह ले सकते हैं-
3. शॉन एबॉट

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शॉन एबॉट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। एबॉट तेज गति और अतिरिक्त उछाल के साथ गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
एबॉट पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं और 2015 में RCB टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं। उनकी खासियत यह है कि वह पॉवरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी प्रभावी गेंदबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
2. जेराल्ड कोएट्जी

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी भी RCB के लिए मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
कोएट्जी लगभग 145 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। उनकी गति और स्विंग भारतीय परिस्थितियों में भी प्रभावी हो सकती हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं और अब तक 14 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं।
1. झाय रिचर्डसन

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन RCB के लिए सबसे मजबूत विकल्पों में से एक हो सकते हैं। रिचर्डसन को आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स ने बड़ी रकम में खरीदा था। हालांकि, उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बाद में वह दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रहे।
हाल के समय में उन्होंने टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और घरेलू टी20 टूर्नामेंट में अपनी टीम की खिताबी जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी।
रिचर्डसन की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह नई गेंद, मिडिल ओवर और डेथ ओवर तीनों फेज में गेंदबाजी कर सकते हैं। ऐसे में अगर जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 से बाहर होते हैं तो RCB उनके विकल्प के तौर पर झाय रिचर्डसन को देख सकती है।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.