IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो मथीशा पथिराना के बाहर होने पर KKR में उनकी जगह ले सकते हैं

(Courtesy : Getty Images)
मथीशा पथिराना चोटिल होने के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो सकते हैं।
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कई टीमों को चोट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फिटनेस को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज को आखिरी के ओवर्स का विशेषज्ञ माना जाता है, लेकिन हाल ही में उन्हें चोट लगी थी और वह अभी रिहैब से गुजर रहे हैं।
ऐसे में यह साफ नहीं है कि पथिराना IPL 2026 के शुरुआती मैचों में खेल पाएंगे या नहीं। अगर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं तो KKR को उनके रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में यहां हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो उनकी जगह टीम में शामिल किए जा सकते हैं।
ये तीन खिलाड़ी मथीशा पथिराना की जगह ले सकते हैं-
3. शैडली वान शाल्कविक
यूएसए के तेज गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक KKR के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकते हैं। उन्होंने हाल ही में बीते टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों में 13 विकेट चटकाए और पूरी दुनिया के नजरों में आ गए। बड़ी बात यह है कि, शाल्कविक इस टूर्नामेंट में फाइनल से पहले तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे।
शाल्कविक ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ 4-4 विकेट, नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 विकेट और नामीबिया के खिलाफ 2 विकेट हासिल किया था, जो उनकी प्रतिभा को दिखाता है।
वह MLC में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स और ILT20 में अबु धाबी नाइट राइडर्स का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, जो KKR की ही फ्रेंचाइजियाँ हैं। ऐसे में KKR उन्हें आईपीएल 2026 में पथिराना की जगह टीम में शामिल करने का विचार कर सकती है।
2. फजलहक फारूकी

अफगानिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी भी पथिराना के विकल्प के रूप में देखे जा सकते हैं। वह नई गेंद से विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं और टी20 क्रिकेट में उनकी स्विंग गेंदबाजी कई बल्लेबाजों के लिए मुश्किल साबित होती है। वह पॉवरप्ले और डेथ ओवर दोनों में प्रभावी साबित हो सकते हैं।
फजलहक फारूकी इस समय दुनिया भर की टी20 लीग में खेलते हुए नजर आते हैं और वह इससे पहले 12 आईपीएल मुकाबले भी खेल चुके हैं। उनके नाम 54 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में 20.17 की औसत से 66 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी मात्र 7.02 की रही है।
1. जेराल्ड कोएट्जी

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी भी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। वह अपनी तेज गति और आक्रामक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। कोएट्जी टी20 क्रिकेट में लगातार 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, जिससे बल्लेबाजों पर दबाव बनता है।
कोएट्जी इससे पहले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की ओर से कुल मिलाकर 14 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, वह इस दौरान महंगे जरूर साबित हुए हैं, लेकिन उनका अनुभव KKR के जरूर काम आ सकता है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.