Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

RCB में कौन करेगा नुवान तुषारा को रिप्लेस? आईपीएल 2026 के लिए इन दो गेंदबाजों पर डिफेंडिंग चैंपियंस जता सकते हैं भरोसा

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 4, 2026 at 11:12 PM
Modified at :April 5, 2026 at 12:34 AM
RCB में कौन करेगा नुवान तुषारा को रिप्लेस? आईपीएल 2026 के लिए इन दो गेंदबाजों पर डिफेंडिंग चैंपियंस जता सकते हैं भरोसा

नुवान तुषारा को आईपीएल 2026 में खेलने के लिए मंजूरी नहीं मिली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं देने का आरोप लगाते हुए खेलने की अनुमति मांगी है।

RCB में कौन करेगा नुवान तुषारा को रिप्लेस? आईपीएल 2026 के लिए इन दो गेंदबाजों पर डिफेंडिंग चैंपियंस जता सकते हैं भरोसा

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। टीम एक बड़ी मुसीबत के साथ मैदान में उतरी थी। टीम के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने की वजह से अभी मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं। वहीं यश दयाल टीम से बाहर हो चुके हैं और नुवान तुशारा भी उपलब्ध नहीं हैं।

हालांकि, अब तक सभी को उम्मीद थी की तुषारा अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड उन्हें आईपीएल 2026 में खेलने की अनुमति दे देगा। लेकिन अब तुषारा के लिए मौजूदा सीजन में खेलने के दरवाजे लगभग-लगभग बंद हो चुके हैं।

फिटनेस में खरे नहीं उतरे नुवान – बोर्ड

IPL 2026: What action will RCB's Nuwan Thushara take against SLC for not giving him NOC?
Nuwan Thushara. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

बोर्ड ने नुवान तुषारा को एनओसी देने से इनकार करते हुए कहा कि वह तय फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतरे। हालांकि तुषारा का कहना है कि वह पहले 2024 और 2025 सीजन में इसी फिटनेस के साथ खेल चुके हैं और तब उन्हें एनओसी मिला था।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने कोलंबो जिला अदालत में याचिका दाखिल की है। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट से आईपीएल 2026 में खेलने के लिए एनओसी जारी करने की मांग की है।

क्यों नहीं मिली एनओसी?

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार तुषारा श्रीलंका क्रिकेट के फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहे हैं । फिटनेस के मानदंडों पर खरा न उतर पाने के कारण उन्हें श्रीलंका क्रिकेट से एनओसी नहीं दी गई। रिपोर्ट के अनुसार तुषारा श्रीलंका क्रिकेट के फिटनेस टेस्ट में 29 में से न्यूनतम 17 अंक हासिल नहीं कर सके।

जेराल्ड कोएत्जी पर मैनेजमेंट कर सकती है भरोसा

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी है। आईपीएल में उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।

वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 18 मैचों में उन्होंने 22 विकेट लिए जबकि घरेलू क्रिकेट और अन्य टी20 लीग्स में उन्होंने 115 मैचों में कुल 148 विकेट चटकाए हैं। उनके पास अनुभव है जो RCB के लिए बेहद जरूरी है। अगर टीम एक भरोसेमंद विकल्प की तलाश में है, तो कोएत्जी टीम में फिट हो सकते हैं।

ओटनील बार्टमैन हो सकते हैं एक बढ़िया ऑप्शन

ओटनील बार्टमैन दक्षिण अफ्रीका से दाएं हाथ के तेजतर्रार गेंदबाज हैं, जो RCB के स्क्वॉड में शामिल हो सकते हैं। भले ही उनके पास आईपीएल का अनुभव नहीं है, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। 2024 में उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जिसके बाद कुल 21 मैचों में 29 विकेट चटकाए हैं।

इसके अलावा SA20 लीग में बार्टमैन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए एक प्रमुख गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने कुल 33 मैचों में 61 विकेट लिए हैं। डेथ ओवर्स में उनकी सटीक लाइन-लेंथ उन्हें एक खतरनाक गेंदबाज बनाती है। वह RCB के लिए एक “डार्क हॉर्स” साबित हो सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.