Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो फिल साल्ट के बाहर होने पर RCB में उन्हें कर सकते हैं रिप्लेस

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :May 4, 2026 at 11:36 PM
Modified at :May 4, 2026 at 11:36 PM
3 खिलाड़ी जो फिल साल्ट के बाहर होने पर RCB में उन्हें कर सकते हैं रिप्लेस

फिल साल्ट ने आईपीएल 2026 की छह पारियों में दो अर्धशतकों की मदद से 202 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2026 में अभी तक डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। टीम ने 9 में से 6 मैच जीते हैं और 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस वक्त टीम 12 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद है।

टूर्नामेंट अब धीरे-धीरे समापन की ओर बढ़ रहा है और अब यहां से हर एक मैच काफी अहम हो गया है। ऐसे में RCB को एक बड़ा झटका लग चुका है। बता दें, उनके स्टार ओपनर फिल साल्ट चोटिल हो गए हैं और स्कैन के लिए वापस इंग्लैंड लौट गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच के दौरान साल्ट इंजरी का शिकार हुए थे और तब से ही बाहर चल रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में जैकब बेथल टीम के लिए ओपन कर रहे हैं। हालांकि, वह अभी तक कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं।

साल्ट की इंजरी को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है कि वह कितने चोटिल हैं। ऐसे में उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की भी संभावना है। अगर वह बाहर होते हैं तो फिर उनका रिप्लेसमेंट RCB को तलाश करना पड़ सकता है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो फिल साल्ट के बाहर होने पर RCB के स्क्वॉड में उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।

3. जेक फ्रेजर-मैक्गर्क

Jake Fraser-McGurk, Australia
Jake Fraser-McGurk. (Photo by Jason McCawley – CA/Cricket Australia via Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने चार अर्धशतक की मदद से 330 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 234.04 का रहा था। इसी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना T20I डेब्यू करने में कामयाब रहे थे। हालांकि, इंटरनेशनल लेवल पर वह अपने उस परफॉर्मेंस को रिपीट नहीं कर पाए थे।

वहीं 2025 के IPL सीजन में भी उनका प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा था और इसी वजह से उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद IPL 2026 की नीलामी के दौरान वह अनसोल्ड रहे थे। ऐसे में RCB के पास ऑप्शन रहेगा कि वो फ्रेजर-मैक्गर्क जैसे ओपनर को साल्ट की जगह ला सकते हैं। पावरप्ले में वह आक्रामक बैटिंग कर सकते हैं।

2. रहमानुल्लाह गुरबाज

Rahmanullah Gurbaz
Rahmanullah Gurbaz. (Image source: IPL)

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज भी IPL 2026 के दौरान अनसोल्ड गए थे। वह साल 2023 से लेकर 2025 तक आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा रहे थे। हालांकि, उन्हें उतने ज्यादा खेलने के मौके नहीं मिले थे।

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान गुरबाज ने शानदार खेल दिखाया था। गुरबाज की अगर बात करें तो वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और दुनिया भर की कई फ्रेंचाइजियों के लिए ओपन कर चुके हैं। उन्हें T20 में खेलने का काफी एक्सपीरियंस है। ऐसे में अगर वह RCB में रिप्लेसमेंट के तौर पर आते हैं तो फिर टीम को काफी फायदा मिल सकता है।

1. जॉनी बेयरस्टो

Jonny Bairstow. (Image Source: BCCI)
Jonny Bairstow. (Image Source: BCCI)

जॉनी बेयरस्टो IPL में कोई नया नाम नहीं हैं। वह तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए कुल मिलाकर छह सीजन खेल चुके हैं। IPL में उन्होंने कुल 52 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 146.07 की स्ट्राइक रेट से 1674 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं। वह आईपीएल में कई सारी मैच विनिंग पारियां खेल चुके हैं।

साल 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर साइन किया था और उन्होंने दो बेहतरीन पारियां टीम के लिए खेली थीं। हालांकि, 2026 के ऑक्शन के दौरान उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। ऐसे में वह साल्ट के लिए परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.