3 खिलाड़ी जो MI vs PBKS मैच में ले सकते हैं चोटिल रोहित शर्मा की जगह

MI vs PBKS का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की राह इस समय काफी कठिन नजर आ रही है। अगर हम मौजूदा सीजन की बात करें, तो मुंबई ने अब तक कुल चार मैच खेले हैं और उनमें से केवल एक में ही जीत दर्ज की है। तीन मैचों में मिली हार के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर खिसक गई है। लेकिन टीम के लिए असली सिरदर्द उनकी हार नहीं, बल्कि रोहित शर्मा की चोट है।
12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए रोहित की हैमस्ट्रिंग में अचानक खिंचाव आ गया था। उस वक्त वह अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन दर्द की वजह से उन्हें सिर्फ 13 गेंदें खेलकर ही ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर वापस जाना पड़ा।
ताजा अपडेट्स के मुताबिक, रोहित की चोट अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है, इसलिए 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले बड़े मैच में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो रोहित के ना खेलने पर उनकी जगह ओपनिंग कर सकते हैं।
1. क्विंटन डी कॉक

अगर रोहित आज मैदान पर नहीं उतरते हैं, तो उनकी जगह ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिए क्विंटन डी कॉक सबसे सटीक विकल्प हैं। डी कॉक पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए कई शानदार पारियां खेल चुके हैं और टीम की जीत में हीरो रहे हैं।
उनके आईपीएल करियर को देखें तो उन्होंने 115 मैचों में 134.02 के स्ट्राइक रेट से 3309 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक और 2 यादगार शतक भी शामिल हैं। डी कॉक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाते हैं और शुरुआत से ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं, जो कि रोहित की गैरमौजूदगी में मुंबई के लिए बेहद जरूरी होगा।
2. तिलक वर्मा

दूसरे बड़े दावेदार के रूप में तिलक वर्मा का नाम उभरकर सामने आता है। वैसे तो तिलक मुंबई के लिए मिडिल ऑर्डर की मजबूती माने जाते हैं। लेकिन जिस तरह की फॉर्म में वह अभी हैं, उसे देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें टॉप ऑर्डर में मौका दे सकता है। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी परिपक्वता दिखाई थी।
खासकर 2025 के एशिया कप फाइनल में उनकी 69 रनों की नाबाद पारी को कोई नहीं भूल सकता। 2022 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे तिलक के पास प्रेशर झेलने का अच्छा अनुभव है । अगर वह ओपनिंग पर आते हैं, तो वह पारी को गहराई देने के साथ-साथ बड़े शॉट्स भी खेल सकते हैं।
3. राज अंगद बावा
तीसरे विकल्प के तौर पर युवा खिलाड़ी राज अंगद बावा को आजमाया जा सकता है। मुंबई ने उन्हें 2025 की नीलामी में अपनी टीम के साथ जोड़ा था और इस साल भी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें रिटेन किया है। बावा की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने एक मैच में नाबाद 162 रन बनाकर सबको चौंका दिया था।
वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जो आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ मध्यम गति की गेंदबाजी भी कर सकते हैं। अगर मुंबई एक ऐसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में चाहती है। जो टीम के बैलेंस को बेहतर बनाए, तो बावा आज रोहित की जगह एक सरप्राइज पैकेज साबित हो सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.