Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो CSK की प्लेइंग 11 में एमएस धोनी को कर सकते हैं रिप्लेस

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 28, 2026 at 6:46 PM
Modified at :March 28, 2026 at 6:46 PM
IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो CSK की प्लेइंग 11 में एमएस धोनी को कर सकते हैं रिप्लेस

एमएस धोनी के चोटिल होने के बाद CSK किसी युवा खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है।

IPL 2026 की शुरुआत में ही चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है, जहां महेंद्र सिंह धोनी कॉफ इंजरी के चलते करीब दो हफ्ते के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह पहली बार है जब धोनी चोट के चलते आईपीएल मैचों से दूर रहेंगे, जिससे टीम कॉम्बिनेशन पर सीधा असर पड़ सकता है।

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में अब टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग 11 में बदलाव करना होगा। हालांकि, धोनी पूरे सीजन से बाहर नहीं हुए हैं, इसलिए फ्रेंचाइजी को किसी आधिकारिक रिप्लेसमेंट की घोषणा करने की जरूरत नहीं है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन खुद विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेइंग 11 में एक अतिरिक्त बल्लेबाज या ऑलराउंडर खिलाने की आजादी मिल सकती है, जिससे युवा खिलाड़ियों को मौका देने का रास्ता खुल जाता है।

तो चलिए यहां हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो CSK की प्लेइंग 11 में एमएस धोनी की जगह ले सकते हैं।

ये खिलाड़ी CSK की प्लेइंग 11 में एमएस धोनी को रिप्लेस कर सकते हैं-

3. रामकृष्ण घोष

महाराष्ट्र के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। वह पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में नजर आए हैं, खासकर लिस्ट A क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है।

घोष ने लिस्ट A क्रिकेट में 11 मैचों में 21 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्पेल 7/42 रहा है। इसके अलावा 9 पारियों में उन्होंने 117.14 की स्ट्राइक रेट से 246 रन भी बनाए हैं।

हालांकि, टी20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड उतना खास नहीं है, जहां 9 मैचों में उनके नाम सिर्फ 2 विकेट और 45 रन ही हैं, लेकिन गायकवाड़ के साथ घरेलू कनेक्शन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका दिला सकता है।

2. कार्तिक शर्मा

राजस्थान की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को CSK ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 14.2 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।

कार्तिक ने अब तक 12 टी20 मैचों में 162.92 की स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। धोनी की गैरमौजूदगी में भले ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालेंगे, लेकिन कार्तिक को एक बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।

1. सरफराज खान

Sarfaraz Khan, Ranji Trophy 2025-26
Sarfaraz Khan. (Image Source: BCCI)

सरफराज खान आईपीएल 2026 में पहली बार सुपर किंग्स का हिस्सा बने हैं और इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में 7 मैचों में 65.80 की औसत और 203.08 की स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए थे।

इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए, जो उनकी बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है। सरफराज की मौजूदा फॉर्म और आक्रामक बल्लेबाजी उन्हें धोनी की जगह प्लेइंग 11 में शामिल करने का सबसे मजबूत दावेदार बनाती है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.