Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 12 के बाद, PAK vs USA

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 11, 2026 at 8:48 AM
Modified at :February 11, 2026 at 8:48 AM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 12 के बाद, PAK vs USA

भारत को नीचे धकेलकर पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा।

सोमवार, 10 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में तीन मैच हुए, जिनमें सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड के नाम आई। न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हरा दिया। उससे पहले नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से धूल चटाई और दिन के अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रनों से हरा दिया।

दिन के सबसे पहले मैच में बास डी लीडे चमके, जिन्होंने नामीबिया के खिलाफ 48 गेंद में 72 रनों की नाबाद पारी खेल महफिल लूटी। इस जीत से डच टीम ने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक बटोरे।

दूसरा मैच टिम साइफर्ट और फिन एलन के नाम रहा, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप कर नया इतिहास लिखा। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए, जवाब में टिम साइफर्ट (89 रन) और फिन एलन (84 रन) ने मिलकर 175 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर कीवी टीम को 10 विकेट की ऐतिहासिक जीत दिलाई।

पाकिस्तान ने यूएसए से 2 साल पहले आई हार का बदला ले लिया है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए ने सुपर ओवर तक चले मैच में पाक टीम को हराकर विश्व भर में खलबली मचा दी थी। अब 2 साल बाद 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रनों से हराकर अपना बदला पूरा किया।

इन तीन मैचों के बाद जान लीजिए कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं और अब कौन किस स्थान पर मौजूद है।

12 मैचों के बाद ग्रुप A और ग्रुप B की अंक तालिका

Group A & B Points Table after Match 12
Group A & B Points Table after Match 12

ग्रुप A

यूएसए को 32 रनों से हराकर पाकिस्तान अब ग्रुप A में भारत को एक स्थान नीचे धकेल कर टॉप पर आ गई है, जिसके अब 4 अंक हैं। दूसरी ओर भारत 2 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर विराजमान नीदरलैंड्स के भी 2 ही अंक हैं। इस ग्रुप में नामीबिया और USA अभी तक अपने अंकों का खाता नहीं खोल पाए हैं।

ग्रुप B

ग्रुप B में अभी जिम्बाब्वे का दबदबा है, जो फिलहाल टॉप पर विराजमान है और उसके 2 अंक हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबान श्रीलंका 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी कोई मैच नहीं खेला है, जो अभी तीसरे नंबर पर है। वहीं आयरलैंड और ओमान अपना-अपना पहला मैच हारकर टेबल में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

12 मैचों के बाद ग्रुप C और ग्रुप D की अंक तालिका

Group C & D Points Table after Match 12
Group C & D Points Table after Match 12

ग्रुप C

टी20 क्रिकेट में 2 बार की विश्व विजेता वेस्टइंडीज अभी ग्रुप C में टॉप पर है। वहीं बांग्लादेश को रिप्लेस करके टूर्नामेंट में आई स्कॉटलैंड अभी पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड से ऊपर है। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के अभी दो-दो अंक हैं। ग्रुप C में नेपाल और इटली अपना-अपना पहला मैच हार चुके हैं। नेपाल अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराने के बहुत करीब आ गई थी, लेकिन 4 रनों से हार गई।

ग्रुप D

यूएई को 10 विकेट से हराने वाली न्यूजीलैंड 4 अंकों के साथ सबसे पहले नंबर पर आ गई है। वहीं 2024 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका 2 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा अपना-अपना पहला मैच हार चुके हैं, जो क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

12 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

टूर्नामेंट में अभी सबसे ज्यादा रन टिम साइफर्ट के नाम हैं, उन्होंने अब तक दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया है। वह 2 मैचों में 154 रन बना चुके हैं। वहीं पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान अभी 120 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुनसे तीसरे और नीदरलैंड्स के बास डी लीडे चौथे स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले शुभम रंजने टॉप-5 सूची में शामिल हो गए हैं।

  • टिम साइफर्ट (NZ) – 154 रन
  • साहिबजादा फरहान (PAK) – 120 रन
  • जॉर्ज मुनसे (SCO) – 103 रन
  • बास डी लीडे (NED) – 102 रन
  • शुभम रंजने (USA) – 88 रन

12 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाद

USA के शेडली वैन शाल्कविक बेहतरीन फॉर्म में हैं और अभी तक टूर्नामेंट में 8 विकेट लेकर इस सूची में टॉप पर हैं। वहीं इस वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड दूसरे नंबर पर हैं।

स्कॉटलैंड के माइकल लीस्क भी 5 विकेट ले चुके हैं और तीसरे स्थान पर हैं। अब तक 4 विकेट लेने वाले लुंगी एनगिडी चौथे और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने अब तक 3 विकेट लिए हैं।

  • शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 8 विकेट
  • रोमारियो शेफर्ड (WI) – 5 विकेट
  • माइकल लीस्क (SCO) – 5 विकेट
  • लुंगी एनगिडी (SA) – 4 विकेट
  • ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 3 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.