टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 30 के बाद, AUS vs SL

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सोमवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने अब सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रनों का विशाल स्कोर बनाया लेकिन मेजबान श्रीलंका ने इस टार्गेट को महज 18 ओवर में ही हासिल कर लिया। पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर 100 रनों की जबरदस्त नाबाद पारी खेली।
मंगलवार को खेले गए पहले मैच में अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से हरा दिया। जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हराया। इटली ने मुकाबला जरूर किया, लेकिन इंग्लैंड को वो हरा नहीं पाए। इस तरह ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने अगले दौर में जगह बना ली है। जबकि ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में जगह बनाई है।
इन मैचों के बाद आइए जान लेते हैं कि पॉइंट्स टेबल में किसका क्या हाल है और सबसे ज्यादा रन और विकेट के मामले में कौन टॉप पर है।
30 मैचों के बाद ग्रुप A और ग्रुप B की अंक तालिका

ग्रुप A
ग्रुप A की बात करें तो टीम इंडिया का यहां पर पूरी तरह से दबदबा है। भारत ने अभी तक अपने तीनों ही मैच जीते हैं और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि USA को 4 में से 2 मैचों में जीत मिली है, और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।
पाकिस्तान की टीम 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ तीसरे नंबर पर है। अगले मैच में नामीबिया अगर पाकिस्तान को हरा देता है तो पाक टीम वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकती है। ग्रुप A से नामीबिया एलिमिनेट हो चुकी है। हालांकि USA के पास जरूर अभी भी चांस है।
ग्रुप B
ग्रुप B की अगर बात करें तो श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में जीत हासिल की है। जबकि जिम्बाब्वे 2 मैचों में 2 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया का हाल इस ग्रुप में बुरा है।
श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर आ गई है। अब अगर जिम्बाब्वे आयरलैंड को आज होने वाले मैच में हरा देता है तो फिर वो सुपर-8 में पहुंच जाएंगे और ऑस्ट्रेलियाई टीम बाहर हो जाएगी। ओमान की टीम पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है।
30 मैचों के बाद ग्रुप C और ग्रुप D की अंक तालिका

ग्रुप C
इटली को 24 रनों से हराने के बाद इंग्लैंड ने भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो टीमें सुपर-8 में पहुंच चुकी हैं। वहीं स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल की टीम बाहर हो चुकी है। अभी इस ग्रुप में इंग्लैंड के अलावा बाकी टीमों के एक-एक मैच बचे हुए हैं लेकिन इससे कोई फर्क पॉइंट्स टेबल में पड़ने वाला नहीं है।
ग्रुप D
ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। न्यूजीलैंड के 4 अंक हैं और वह भी सुपर-8 में जाने के लिए काफी मजबूत स्थिति में है। न्यूजीलैंड की टीम अगर कनाडा को हरा देती है तो वो भी सुपर-8 में पहुंच जाएगी।
अफगानिस्तान ने यूएई के खिलाफ जरूर जीत हासिल की, लेकिन उनका अगले दौर में जाना काफी मुश्किल है। कनाडा के पास दो मैच बचे हुए हैं और देखने वाली बात होगी कि वो इसमें कैसा परफॉर्मेंस करते हैं।
30 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
श्रीलंका के कुसल मेंडिस अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर हैं, जिनके नाम अभी 168 रन हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट हैं, जिन्होंने 167 रन बनाए हैं। भारत के इशान किशन 158 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम चौथे स्थान पर हैं, वह भी 150 रनों का आंकड़ा छू चुके हैं। जबकि इंग्लैंड के जैकब बेथल पांचवें नंबर पर आ गए हैं, जिनके 143 रन हो चुके हैं।
- कुसल मेंडिस (SL) – 168 रन
- टिम साइफर्ट (NZ) – 167
- ईशान किशन (IND) – 158 रन
- एडन मार्करम (SA) – 150 रन
- जैकब बेथल (ENG) – 143 रन
30 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक बहुत आगे निकल चुके हैं, जिनके नाम अब 13 विकेट हैं। 8 विकेट ले चुके दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी दूसरे, वहीं अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई तीसरे नंबर पर हैैं।
जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी चौथे स्थान पर हैं। हरमीत सिंह, जेसन होल्डर, जुनैद सिद्दीकी और मार्को यानसेन भी सात-सात बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। अभी भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिए हैं, जिनके नाम अभी 6 विकेट हैं।
- शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
- लुंगी एनगिडी (SA) – 8 विकेट
- अजमतुल्लाह ओमरजई (AFG) – 8 विकेट
- ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 7 विकेट
- हरमीत सिंह (USA) – 7 विकेट
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.