टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 33 के बाद, SCO vs NEP

जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचा और ऑस्ट्रेलिया का पत्ता कट गया।
मंगलवार, 17 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में कुल तीन मैच खेले गए। जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच में चाहे एक भी गेंद ना फेंकी गई हो, लेकिन यह सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला रहा, जिसके ड्रॉ रहने पर जिम्बाब्वे सुपर-8 में चली गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। नेपाल और न्यूजीलैंड ने अपने-अपने मैच जीते।
दिन के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 का टिकट कटाया। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए थे, जिसमें 110 रन तो अकेले युवराज सामरा के ही रहे। जिसे कीवी टीम ने 29 गेंद शेष रहते आसानी से चेज कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतक लगाया।
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच में बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका, जिसके कारण मैच को रद्द घोषित किया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिसके चलते जिम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई।
तीसरे मैच में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया। नेपाल ने बड़ी जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट को अलविदा कहा। गेंदबाजी में सोमपाल कामी ने 3 विकेट और बल्लेबाजी में दीपेन्द्र सिंह ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेल नेपाल की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इन मैचों के बाद जान लीजिए पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है, सबसे ज्यादा विकेट और रन किसके नाम हैं। अभी तक 7 टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
33 मैचों के बाद ग्रुप A और ग्रुप B की अंक तालिका

ग्रुप A
ग्रुप A में भारत टॉप पर है और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है। अगला सुपर-8 स्लॉट पाने के लिए यूएसए और पाकिस्तान के बीच टक्कर है, जो अभी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सुपर-8 में जाने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में अपना अगला मैच जीतना होगा। नामीबिया एलिमिनेट हो चुकी है, वहीं नीदरलैंड्स का एलिमिनेट होना भी औपचारिकता मात्र है।
ग्रुप B
ग्रुप B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे सुपर-8 में प्रवेश कर चुके हैं, जो अभी पहले और दूसरे स्थान पर विराजमान हैं। ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ओमान वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया 2009 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया है।
33 मैचों के बाद ग्रुप C और ग्रुप D की अंक तालिका

ग्रुप C
ग्रुप C में वेस्टइंडीज ने अभी तक डोमिनेट किया है और अपने तीनों मैच जीतने के बाद सुपर-8 में जा चुकी है। वहीं इंग्लैंड ने भी पिछले दोनों मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश पा लिया है। इस ग्रुप से स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल एलिमिनेट हो गए हैं। यह अभी तक इस वर्ल्ड कप का अकेला ग्रुप है, जिसमें सभी टीमों ने कम से कम एक जीत जरूर दर्ज की है।
ग्रुप D
न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया था, जो दूसरे स्थान पर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका बहुत शानदार लय में है और अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है। अफ्रीका टेबल के टॉप पर है। इस ग्रुप से अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा एलिमिनेट हो चुके हैं।
33 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट अब भी टॉप पर बने हुए हैं, जो अब तक 173 रन बना चुके हैं। नेपाल के दीपेंद्र सिंह एरी दूसरे नंबर पर आ गए हैं, जिनके अभी 169 रन हैं। श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने 168 और भारत के ईशान किशन 158 रन बनाने के बाद क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम अब तक 150 रन बना चुके हैं।
- टिम साइफर्ट (NZ) – 173 रन
- दीपेन्द्र सिंह एरी (NEP) – 169 रन
- कुसल मेंडिस (SL) – 168 रन
- ईशान किशन (IND) – 158 रन
- एडन मार्करम (SA) – 150 रन
33 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक निरंतर टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं, जिनके खाते में अभी 13 विकेट हैं। स्कॉटलैंड के माइकल लीस्क 9 विकेट लेकर दूसरे और लुंगी एनगिडी तीसरे नंबर पर हैं, जो अब तक 8 विकेट ले चुके हैं। अजमतुल्लाह उमरजई और ब्लेसिंग मुजरबानी चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
- शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
- माइकल लीस्क (SCO) – 9 विकेट
- लुंगी एनगिडी (SA) – 8 विकेट
- अजमतुल्लाह उमरजई (AFG) – 8 विकेट
- ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 7 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.