टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 36 के बाद, IND vs NED

पाकिस्तान ने सुपर-8 में जगह पक्की की, भारत टॉप पर मौजूद।
बुधवार, 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में तीन मैच खेले गए। दिन के सबसे अंतिम मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराया। पाकिस्तान की नामीबिया पर जीत भी बहुत खास रही, जिसके बलबूते उसने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी अपना मैच जीता।
दिन के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका और यूएई की टक्कर हुई, जिसमें यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 122 रन बना पाई थी। दक्षिण अफ्रीका ने इस लक्ष्य को 14वें ओवर में ही हासिल कर लिया।
दूसरा मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला था। पाक टीम को यह मुकाबला हर हाल में जीतना था क्योंकि हारने पर वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाता और यूएसए को सुपर-8 में एंट्री मिल जाती। खैर, पाकिस्तान ने नामीबिया पर 102 रनों की आसान जीत दर्ज की। साहिबजादा फरहान ने 100 रनों की पारी खेली।
तीसरे मैच में भारत और नीदरलैंड्स की टक्कर हुई, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए थे। भारत के लिए शिवम दुबे ने 66 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी। नीदरलैंड्स की टीम जवाब में 176 रन ही बना सकी और 17 रनों से मैच हार गई।
इन मैचों के बाद आइए जान लेते हैं कि किस ग्रुप में कौन सी टीम किस स्थान पर है। यह भी जानिए कि सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम हैं।
36 मैचों के बाद ग्रुप A और ग्रुप B की अंक तालिका

ग्रुप A
भारत और पाकिस्तान ग्रुप A से सुपर-8 में जगह पक्की कर चुके हैं। इस ग्रुप के सारे मैच खत्म हो चुके हैं और टीम इंडिया ने टॉप पर फिनिश किया और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रही। ग्रुप A से यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया एलिमिनेट हो चुके हैं।
ग्रुप B
ग्रुप B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने सुपर-8 का टिकट कटाया है। इन दोनों टीमों का अभी एक-एक मैच बचा है और जिम्बाब्वे के पास मौका है कि वो टेबल टॉपर के रूप में फिनिश करे। ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ओमान इस ग्रुप से बाहर हो चुके हैं।
36 मैचों के बाद ग्रुप C और ग्रुप D की अंक तालिका

ग्रुप C
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड, वे 2 टीम हैं जो ग्रुप C से अगले चरण में पहुंची हैं। इंग्लैंड अपने सारे मैच खेल चुकी है। संभावनाएं अधिक हैं कि वेस्टइंडीज अपना आखिरी मैच खेलने के बाद ग्रुप C पर बनी रहेगी। स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल एलिमिनेट हो चुके हैं।
ग्रुप D
ग्रुप D से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया है। चूंकि ये दोनों टीम अपने-अपने चारों मैच खेल चुकी हैं, इसलिए अफ्रीका इस ग्रुप में टॉप पर फिनिश करेगी। ग्रुप D अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा बाहर हो चुके हैं।
36 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
टिम साइफर्ट के दबदबे को समाप्त करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान पहले नंबर पर आ गए हैं, जिनके अभी 220 रन हैं। एडन मार्करम दूसरे और भारत के ईशान किशन तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। साइफर्ट चौथे स्थान पर खिसक गए हैं और नेपाल के दीपेंद्र सिंह एरी पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
- साहिबजादा फरहान (PAK) – 220 रन
- एडन मार्करम (SA) – 178 रन
- ईशान किशन (IND) – 176 रन
- टिम साइफर्ट (NZ) – 173 रन
- दीपेन्द्र सिंह एरी (NEP) – 169 रन
36 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
टॉप विकेट टेकरों की लिस्ट में यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक 13 विकेट लेकर टॉप पर बने हुए हैं। वहीं नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 विकेट लेने वाले भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जो अब तक 9 विकेट झटक चुके हैं। माइकल लीस्क, उस्मान तारिक और लुंगी एनगिडी क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
- शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती (IND) – 9 विकेट
- माइकल लीस्क (SCO) – 9 विकेट
- उस्मान तारिक (PAK) – 8 विकेट
- लुंगी एनगिडी (SA) – 8 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.