टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 39 के बाद, AFG vs CAN

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर टेबल के टॉप पर फिनिश किया।
गुरुवार, 19 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में तीन मैच खेले गए। सबसे ज्यादा चर्चा में जिम्बाब्वे टीम रही, जिसने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर सबको चौंका दिया। वहीं अफगानिस्तान ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप को अलविदा कहा, क्योंकि वह पहले ही बाहर हो चुका है। वेस्टइंडीज ने भी अपना मैच जीता।
दिन के सबसे पहले मैच में वेस्टइंडीज ने कप्तान शे होप के 75 रनों की मदद से पहले खेलते हुए 165 रन बनाए थे। जवाब में शमर जोसेफ की घातक गेंदबाजी के आगे इटली की टीम 123 रनों पर सिमट गई और 42 रनों से मैच हार गई। जोसेफ ने कुल 4 विकेट लिए।
दूसरे मैच में जिम्बाब्वे और श्रीलंका में टक्कर हुई। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जब जिम्बाब्वे बैटिंग करने आई तो सब देखते रह गए। ब्रायन बैनेट 63 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं जीत में सबसे महत्वपूर्ण रोल कप्तान सिकंदर रजा का रहा जिन्होंने 26 गेंद में 45 रन बनाए। जिम्बाब्वे यह मैच 6 विकेट से जीता।
तीसरे मैच में अफगानिस्तान ने 200 रन बनाए थे। इब्राहिम जादरान केवल पांच रनों से शतक से चूक गए। जवाब में कनाडा की टीम 118 रन ही बना सकी और 82 रनों से मैच हार गई। अफगान टीम के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद नबी ने 4 विकेट लिए।
कुल 39 मैचों के बाद आइए जान लेते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल का हाल कैसा है। वहीं सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने के मामले में कौन आगे है।
39 मैचों के बाद ग्रुप A और ग्रुप B की अंक तालिका

ग्रुप A
ग्रुप A में सारे मैच खत्म हो चुके हैं, यहां से भारत और पाकिस्तान ने सुपर-8 में जगह बनाई है। टीम इंडिया सबसे पहले स्थान पर रही, जिसने अपने चारों मैच जीते। वहीं पाकिस्तान टीम 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।
ग्रुप B
सबको चौंकाते हुए जिम्बाब्वे ने ग्रुप B में टॉप किया है। उसके 7 अंक हैं जबकि श्रीलंका के 6 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया अभी चौथे स्थान पर है और उसका एक मैच बाकी है। आयरलैंड टेबल में उससे एक स्थान ऊपर है। इस ग्रुप से ओमान ने अभी तक अपने सभी मैच हारे हैं।
39 मैचों के बाद ग्रुप C और ग्रुप D की अंक तालिका

ग्रुप C
ग्रुप C के भी सारे मैच समाप्त हो चुके हैं। वेस्टइंडीज अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है और इस ग्रुप में टॉप पर रही और इंग्लैंड ने 6 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड इस ग्रुप से सुपर-8 में गए हैं। स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल, तीनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर 2-2 अंक बटोरे।
ग्रुप D
ग्रुप D में दक्षिण अफ्रीका ने टॉप किया, जिसने अपने सारे मैच जीते। वहीं 4 मैचों में 3 जीत दर्ज कर 6 अंकों के साथ न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर रहा। अफगानिस्तान ने अपने पिछले 2 मैच जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। यूएई और कनाडा चौथे और पांचवें नंबर पर रहे।
39 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान के नाम है, जो 220 रन बना चुके हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ 62 रनों की पारी खेलने वाले पथुम निसांका 199 रन बनाकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके ही हमवतन कुसल मेंडिस तीसरे पायदान पर हैं। एडन मार्करम और ईशान किशन चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।
- साहिबजादा फरहान (PAK) – 220 रन
- पथुम निसांका (SL) – 199 रन
- कुसल मेंडिस (SL) – 182 रन
- एडन मार्करम (SA) – 178 रन
- ईशान किशन (IND) – 176 रन
39 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट में बड़े बदलाव हुए हैं। यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक 13 विकेट लेकर पहले स्थान पर बने हुए हैं। 9 विकेट ले चुके वरुण चक्रवर्ती दूसरे नंबर पर हैं। ब्लेसिंग मुजरबाजी, माइकल लीस्क और अजमतुल्लाह उमरजई, ये तीनों गेंदबाज भी 9-9 विकेट ले चुके हैं।
- शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती (IND) – 9 विकेट
- ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 9 विकेट
- माइकल लीस्क (SCO) – 9 विकेट
- अजमतुल्लाह उमरजई (AFG) – 9 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.