Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, सुपर 8 मैच 41 के बाद, NZ vs PAK

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 22, 2026 at 2:00 PM
Modified at :February 22, 2026 at 2:00 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, सुपर 8 मैच 41 के बाद, NZ vs PAK

सुपर 8 का पहला मैच नहीं हो पाने के चलते पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक मिले।

शनिवार, 21 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सुपर 8 का सिर्फ एक मैच होना था। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। अंत में मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया गया।

सुपर 8 में एक-एक मैच बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि यहां प्रत्येक टीम तीन मैच खेलेगी और यही 3 मैच उनके सेमीफाइनल तक का भविष्य तय करेंगे। ऐसे में मैच ड्रॉ होना आगे चलकर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है।

आपको बता दें कि सुपर 8 स्टेज में सभी टीमों को चार-चार के 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप 1 में रखा गया है, दूसरी ओर पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को ग्रुप 2 में जगह दी गई है।

सुपर 8 के पहले मैच के बाद आइए जान लेते हैं कि पॉइंट्स टेबल पर इसका क्या फर्क पड़ा है। साथ ही जानिए कि सबसे ज्यादा रन और विकेट किस खिलाड़ी के नाम हैं।

41 मैचों के बाद सुपर 8 में ग्रुप 1 और 2 की अंक तालिका

Group 1 & 2 Super 8 Points Table after Match 41 of ICC T20 World Cup 2026
Group 1 & 2 Super 8 Points Table after Match 41 of ICC T20 World Cup 2026

ग्रुप 1

सुपर 8 स्टेज में अभी पहले ग्रुप का कोई भी मैच नहीं हुआ है। इस ग्रुप में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज मौजूद हैं। ये सभी चार टीम ग्रुप स्टेज में टॉप करके आ रही हैं।

ग्रुप 2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 41वां और सुपर 8 स्टेज का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होना था। बारिश के कारण मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है। ड्रॉ रहने के कारण दोनों का नेट रन-रेट भी अभी ‘जीरो’ है। इस ग्रुप में इंग्लैंड और श्रीलंका ने अभी तक कोई मैच नहीं खेला है।

41 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

अभी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान के नाम हैं, जो अब तक 220 रन बना चुके हैं। वहीं 199 रन बना चुके श्रीलंका के पथुम निसांका दूसरे और उन्हीं के हमवतन खिलाड़ी कुसल मेंडिस तीसरे स्थान पर हैं, जिनके अभी 182 रन हैं। एडन मार्करम चौथे स्थान पर हैं और ईशान किशन टॉप-5 में मौजूद अकेले भारतीय हैं।

  • साहिबजादा फरहान (PAK) – 220 रन
  • पथुम निसांका (SL) – 199 रन
  • कुसल मेंडिस (SL) – 182 रन
  • एडन मार्करम (SA) – 178 रन
  • ईशान किशन (IND) – 176 रन

41 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज

यूएसए चाहे वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हो, लेकिन शेडली वैन शाल्कविक का जलवा बरकरार है। वो 13 विकेट के साथ अब भी टॉप पर बने हुए हैं, वहीं 9 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती अभी दूसरे नंबर पर हैं। ब्लेसिंग मुजरबानी, माइकल लीस्क और अजमतुल्लाह उमरजई, ये तीनों गेंदबाज भी 9-9 विकेट ले चुके हैं।

  • शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती (IND) – 9 विकेट
  • ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 9 विकेट
  • माइकल लीस्क (SCO) – 9 विकेट
  • अजमतुल्लाह उमरजई (AFG) – 9 विकेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का पहला मैच कौन जीता।

सुपर 8 का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसके चलते पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक मिले।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन अब तक किसने बनाए हैं?

अभी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान के नाम हैं, जो अब तक 220 रन बना चुके हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.