टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, सुपर 8 मैच 43 के बाद, IND vs SA

भारत सबसे निचले पायदान पर, इंग्लैंड टॉप पर पहुंचा।
रविवार, 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सुपर-8 के दो मैच खेले गए। इनमें भारतीय टीम की 76 रनों की हार चौंकाने वाली रही। पहले इंग्लैंड ने 146 रन डिफेंड करते हुए श्रीलंका को हराया, दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को टीम इंडिया पर बहुत बड़ी जीत मिली।
दिन का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे। इस समय प्रतीत हुआ जैसे श्रीलंका मुकाबले को डोमिनेट कर रही है, मगर जब श्रीलंका की बैटिंग आई तो पूरी टीम महज 95 रनों पर ढेर हो गई 51 रनों से मैच हार गई।
दूसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बहुत बड़े लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया की बैटिंग पूरी तरह फ्लॉप हो गई। सिर्फ शिवम दुबे कुछ देर तक टिके रहे, जिन्होंने 42 रनों की पारी खेली। भारत ये मैच 76 रनों के बड़े अंतर से हार गया।
इन मैचों के बाद आइए जानते हैं कि पॉइंट्स टेबल में कौन किस स्थान पर है। साथ ही जानिए कि सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने के मामले में सबसे आगे कौन है।
43 मैचों के बाद सुपर 8 में ग्रुप 1 और 2 की अंक तालिका

ग्रुप 1
रविवार को हुए ग्रुप 1 के मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया। इससे अफ्रीका के नेट रन-रेट में तगड़ा उछाल आया है, जो अब +3.800 पर चला गया है और भारत का नेट रन-रेट इतना ही नेगेटिव में है। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने अभी तक कोई मैच नहीं खेला है।
ग्रुप 2
ग्रुप 2 में श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड टॉप पर आ गया है। बड़ी जीत के चलते इंग्लैंड का नेट रन-रेट +2.550 पर पहुंच गया है, वहीं श्रीलंका का नेट रन-रेट इतना ही नेगेटिव में है, जो टेबल में चौथे स्थान पर है। इस ग्रुप से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, इसलिए उन्हें एक-एक अंक मिला।
43 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टॉप पर बने हुए हैं, जिनके नाम अभी 220 रन हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। एडन मार्करम भारत के खिलाफ मैच में सिर्फ 4 रन बना पाए, जो इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अब पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
- साहिबजादा फरहान (PAK) – 220 रन
- पथुम निसांका (SL) – 208 रन
- कुसल मेंडिस (SL) – 186 रन
- एडन मार्करम (SA) – 182 रन
- सूर्यकुमार यादव (IND) – 180 रन
43 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
सबसे ज्यादा विकेट अब भी यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक के नाम हैं, जिन्होंने 13 विकेट लिए थे। दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन ने लंबी छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उनके नाम अभी 11 विकेट हैं, वहीं भारत के वरुण चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर हैं, जिनके खाते में 10 विकेट हैं। ब्लेसिंग मुजरबानी चौथे और माइकल लीस्क पांचवें नंबर पर हैं।
- शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
- मार्को जानसेन (SA) – 11 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती (IND) – 10 विकेट
- ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 9 विकेट
- माइकल लीस्क (SCO) – 9 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.