टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, सुपर 8 मैच 44 के बाद, WI vs ZIM

जिम्बाब्वे को हराकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में टेबल के टॉप पर पहुंची।
सोमवार, 23 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 स्टेज में एक मैच खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने 107 रनों की बंपर जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज ने ग्रुप B की टॉपर रही जिम्बाब्वे को 107 रनों के विशाल अंतर से हराया। यह टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की लगातार पांचवीं जीत रही।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए थे, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। सबसे बड़ा स्कोर 260 रन है, जो श्रीलंका ने 2007 में बनाया था। विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई जिम्बाब्वे की टीम 147 रनों पर ढेर हो गई और वेस्टइंडीज ने 107 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।
इस मैच में बल्लेबाजी में शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पावेल वेस्टइंडीज की जीत के हीरो रहे। हेटमायर ने 34 गेंद में 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली, वहीं पावेल ने 35 गेंद में 59 रन बनाए। दूसरी ओर गेंदबाजी में गुडाकेश मोती ने 4 विकेट लेकर कैरेबियाई टीम की बड़ी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मैच के बाद आइए जान लेते हैं कि सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल कितनी बदली है और सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने के मामले में कौन सबसे ऊपर है।
44 मैचों के बाद सुपर 8 में ग्रुप 1 और 2 की अंक तालिका

ग्रुप 1
सुपर 8 मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराने के बाद पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज टॉप पर आ गई है और उसका नेट रन-रेट +5.350 पर पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका के भी 2 अंक हैं, लेकिन नेट रन-रेट के मामले में पीछे होने के कारण वह दूसरे स्थान पर है। वहीं भारत और जिम्बाब्वे अभी तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
ग्रुप 2
दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड टॉप पर विराजमान है, जिसके 2 अंक हैं और नेट रन-रेट +2.550 का है। श्रीलंका का नेट रन-रेट इतना ही नेगेटिव है और वह टेबल में चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का एक-एक अंक है।
44 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान अब भी टॉप पर हैं, जिनके बल्ले से अब तक 220 रन निकले हैं। वहीं वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर उन्हें पीछे छोड़ने के बेहद करीब हैं, जो अब तक 219 रन बना चुके हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम पांचवें नंबर पर हैं।
- साहिबजादा फरहान (PAK) – 220 रन
- शिमरोन हेटमायर (WI) – 219 रन
- पथुम निसांका (SL) – 208 रन
- कुसल मेंडिस (SL) – 186 रन
- एडन मार्करम (SA) – 182 रन
44 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक को अब तक कोई पीछे नहीं छोड़ सका है, जिनके नाम अभी 13 विकेट हैं। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जिनके नाम अब तक 11 विकेट हैं। मार्को जानसन भी 11 विकेट ले चुके हैं और इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। वरुण चक्रवर्ती और गुडाकेश मोती क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
- शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
- ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 11 विकेट
- मार्को जानसन (SA) – 11 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती (IND) – 10 विकेट
- गुडाकेश मोती (WI) – 10 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.