टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, सुपर 8 मैच 46 के बाद, SL vs NZ

श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है।
बुधवार, 25 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सुपर 8 का सिर्फ एक मैच खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हरा दिया। इस जीत से न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद को कायम रखा है, लेकिन श्रीलंका सुपर 8 में लगातार दूसरी हार के बाद वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है।
श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मैच कोलंबो में हुआ, जिसमें न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे। अपने ही घर पर खेल रही श्रीलंका की बल्लेबाजी बुरी तरह धराशाई हो गई और पूरी टीम 107 रनों पर सिमट कर रह गई।
रचिन रवींद्र ने अकेले ही 4 विकेट लेकर श्रीलंकाई बैटिंग लाइन-अप की कमर तोड़कर रख दी। न्यूजीलैंड की इस जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को भी झटका लगा है।
इस मैच के बाद आइए जान लेते हैं कि सुपर 8 की पॉइंट्स टेबल पर क्या फर्क पड़ा है। वहीं सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने के मामले में टॉप पर कौन विराजमान है।
46 मैचों के बाद सुपर 8 में ग्रुप 1 और 2 की अंक तालिका

ग्रुप 1
पहले ग्रुप में वेस्टइंडीज सबसे पहले नंबर पर है, जिसके 2 अंक हैं और नेट रन-रेट +5.350 का है। दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के भी 2 ही अंक हैं और उसका NRR +3.800 है। भारत तीसरे स्थान पर और जिम्बाब्वे चौथे नंबर पर है। इन दोनों टीमों ने अभी तक सुपर-8 में जीत का खाता नहीं खोला है।
ग्रुप 2
दूसरे ग्रुप की स्थिति स्पष्ट होने लगी है क्योंकि इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है। इंग्लैंड के अभी 4 अंक हैं, वहीं श्रीलंका सुपर-8 में अपने पहले दोनों मैच हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। न्यूजीलैंड के अभी 3 अंक हैं और पाकिस्तान के सिर्फ एक। इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम बनने के लिए अभी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में टक्कर है।
46 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
सबसे ज्यादा रन बनाने की टॉप 5 लिस्ट में साहिबजादा फरहान सबसे ऊपर हैं, जिनके नाम अभी 283 रन हैं। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर 219 रनों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं और पथुम निसांका तीसरे पायदान पर हैं, जिनके अबही 208 रन हैं। हैरी ब्रूक और कुसल मेंडिस क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
- साहिबजादा फरहान (PAK) – 283 रन
- शिमरन हेटमायर (WI) – 219 रन
- पथुम निसांका (SL) – 208 रन
- हैरी ब्रूक (ENG) – 202 रन
- कुसल मेंडिस (SL) – 197 रन
46 मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक 13 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं। 11 विकेट ले चुके जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी दूसरे और महीश तीक्षणा तीसरे नंबर पर हैं और उनके भी 11 विकेट हैं। मार्को जानसेन चौथे और पाकिस्तान के उस्मान तारिक अभी पांचवें स्थान पर हैं।
- शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
- ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 11 विकेट
- महीश तीक्षणा (SL) – 11 विकेट
- मार्को जानसन (SA) – 11 विकेट
- उस्मान तारिक (PAK) – 10 विकेट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?
साहिबजादा फरहान ने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम अभी 283 रन हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए हैं?
यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक 13 विकेट के साथ अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.