Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 1 के बाद, RCB vs SRH

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 29, 2026 at 12:09 PM
Modified at :March 29, 2026 at 12:09 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 1 के बाद, RCB vs SRH

आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच (RCB vs SRH) बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में RCB ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीजन की धमाकेदार शुरुआत की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। उनकी शुरुआत खराब रही, लेकिन कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में RCB ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 15.4 ओवर में ही 203 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली।

मैच 1 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 points table after match 1, RCB vs SRH
IPL 2026 points table after match 1, RCB vs SRH

पहले मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ 2 अंक हासिल किए और +2.90 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर जगह बनाई। वहीं SRH को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और वह 0 अंक और -2.90 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे हो गई है।

मैच 1 के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

Ishan Kishan
Ishan Kishan. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)
  1. ईशान किशन (SRH) – 80 रन
  2. विराट कोहली (RCB) – 69 रन
  3. देवदत्त पडिक्कल (RCB) – 61 रन
  4. अनिकेत वर्मा (SRH) – 43 रन
  5. हेनरिक क्लासेन (SRH) – 31 रन

मैच 1 के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाज

Jacob Duffy, RCB, IPL 2026
Jacob Duffy (Image Credit: BCCI)
  1. जैकब डफी (RCB) – 3 विकेट
  2. रोमारियो शेफर्ड (RCB) – 3 विकेट
  3. भुवनेश्वर कुमार (RCB) – 1 विकेट
  4. सुयश शर्मा (RCB) – 1 विकेट
  5. अभिनंदन सिंह (RCB) – 1 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.