Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 11 के बाद, RCB vs CSK

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 6, 2026 at 2:28 PM
Modified at :April 6, 2026 at 2:28 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 11 के बाद, RCB vs CSK

लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की।

रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत हासिल की। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया और 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई।

आईपीएल 2026 का 10वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। जिसमें LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने आए हैदराबाद का टॉप ऑर्डर मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव के शिकार हुए।

लेकिन फिर नितीश रेड्डी (56) और हेनरिक क्लासेन (62) ने तूफानी अर्द्धशतकों के दम पर हैदराबाद को मैच में वापस कराई। जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में महज 9 रन देते हुए 2 विकेट निकाले। जबकि प्रिंस यादव और आवेश खान के खाते में भी 2-2 विकेट आए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। लेकिन मार्करम के 45 रन और कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद अर्धशतकीय पारी से टीम ने पहला मैच जीता। इस पारी में ऋषभ ने 50 गेंदों में 68 रन बनाए और टीम ने 5 विकेट से मैच अपने नाम किया।

आईपीएल का 11वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरू के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ, जिसमें CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जो उनके लिए बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुआ।

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जिसमें साल्ट ने 46 (30), देवदत्त पडिक्कल ने 50 (29), कप्तान रजत पाटीदार ने 48 (19) और टिम डेविड ने 70 (25) की शानदार पारियां खेली। इस मैच में चेन्नई की गेंदबाजी किफायती नहीं रही; उन्होंने आखिरी के 5 ओवरों में लगभग 100 रन दे दिए।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सरफराज खान ने 50 रन और युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर ने भी 29 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन टीम 207 रनों पर ऑल आउट हो गई, इसी के साथ RCB ने यह मुकाबला 43 रनों से जीता। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया।

मैच 11 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 11, RCB vs CSK
IPL 2026 Updated Points Table after match 11

आज लगातार दूसरा मुकाबला जीत कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स अपने पायदान से एक स्थान खिसक कर 4 अंकों के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस एक-एक जीत और 2 अंकों के साथ पांचवें और छठे नंबर पर हैं।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने आज का मैच जीत कर, अपना खाता खोला और 2 अंकों के साथ सातवें पायदान पर जगह बनाई। इसके अलावा गुजरात टाइटंस (आठवें), कोलकाता नाईट राइडर्स (नौवें) और चेन्नई सुपर किंग्स आज का मैच भी हार कर अभी भी शून्य अंकों के साथ अपनी पहली जीत की तलाश में सबसे नीचे संघर्ष कर रही है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Sameer Rizvi, DC, IPL 2026
Sameer Rizvi. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

ऑरेंज कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी शानदार प्रदर्शन कर अभी भी 160 रनों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। आज शानदार प्रदर्शन करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हैनरिक क्लासेन ने तीन मैचों में 145 रनों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बना ली है।

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा 113 रनों के साथ तीसरे स्थान पर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के देवदत्त पडिक्कल आज के मैच के बाद 2 मैचों में 111 रनों के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। जबकि पंजाब के कूपर कोनोली 108 रनों के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।

  • समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स)- 160 रन
  • हैनरिक क्लासेन(सनराइजर्स हैदराबाद)- 145 रन
  • रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)- 113 रन
  • देवदत्त पडिक्कल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 111 रन
  • कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स)- 108 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Ravi Bishnoi, RR, IPL 2026
Ravi Bishnoi. (Image Credit: RR/Insta)

राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई और पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाख 5-5 विकेटों के साथ अभी भी पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं। लेकिन आज के मैच के बाद इन समीकरणों में कुछ बदलाव आया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब डफी 5 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज भी 5 विकेट के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स के टी. नटराजन 4 विकेटों के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं।

  • रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स)- 5 विकेट
  • विजयकुमार वैशाख ( पंजाब किंग्स)- 5 विकेट
  • जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 5 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपरकिंग्स)- 5 विकेट
  • टी नटराजन (दिल्ली कैपिटल्स) 4 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.