आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 12 के बाद, KKR vs PBKS

KKR vs PBKS का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।
आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन में खेला जाना था, लेकिन यह मैच पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया। KKR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
तीसरे ओवर की चौथी गेंद तक KKR ने 2 विकेट के नुकसान पर मात्र 25 रन बनाए थे। उसके बाद बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा, जिसके चलते दोनों टीमों को 1-1 अंक साझा करना पड़ा।
इस एक अंक का सबसे बड़ा फायदा पंजाब किंग्स को हुआ है; टीम अब 3 मैचों में 5 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सीधा पहले पायदान पर आ गई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी इस 1 अंक के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया है।
लगातार बारिश के कारण मैच को आगे नहीं बढ़ाया गया और अंततः अंपायर्स को मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
मैच 12 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

आज के रद्द हुए मुकाबले के बाद अंक तालिका के समीकरण बदल गए हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) को मिले 1 अंक ने उन्हें 3 मैचों में कुल 5 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंचा दिया है। इसी के साथ कल तक पहले नंबर पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब 4 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स भी 4-4 अंकों के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस 2-2 अंकों के साथ पांचवें और छठे नंबर पर हैं, जबकि लखनऊ सुपरजाइंट्स 2 अंकों के साथ सातवें पायदान पर है।
वहीं, कोलकाता नाईट राइडर्स ने बारिश से मिले 1 अंक के साथ अपना खाता खोल लिया है और वह आठवें स्थान पर है। इसके अलावा गुजरात जायंट्स (नौवें) और चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी शून्य अंकों के साथ अपनी पहली जीत की तलाश में सबसे नीचे संघर्ष कर रही हैं।
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

चूंकि आज का मैच बारिश में धुल गया, इसलिए बल्लेबाजों के आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं आया है। ऑरेंज कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के युवा समीर रिजवी अभी भी 160 रनों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं।
- समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स) – 160 रन
- हैनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 145 रन
- रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – 113 रन
- देवदत्त पडिक्कल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 111 रन
- कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स) – 108 रन
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

पर्पल कैप की लिस्ट भी बिल्कुल वैसी ही है। राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई और पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाख 5-5 विकेटों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
- रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स) – 5 विकेट
- विजयकुमार वैशाख (पंजाब किंग्स) – 5 विकेट
- जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 5 विकेट
- अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 5 विकेट
- टी नटराजन (दिल्ली कैपिटल्स) – 4 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.