आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 13 के बाद, RR vs MI

मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है।
आईपीएल 2026 का 13वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बारिश के कारण ये मैच देरी से शुरू हुआ और इसे 11-11 ओवर का कर दिया गया था। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद शानदार रही। यशस्वी जायसवाल ने मात्र 32 गेंदों में 77 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन बनाए। इन दोनों की तूफानी बैटिंग के दम पर राजस्थान ने 11 ओवर में मुंबई को 151 रनों का एक बड़ा लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनका टॉप ऑर्डर बहुत जल्दी ढ़ेर हो गया। टीम की तरफ से सिर्फ नमन धीर ने 13 गेंदों में 25 रन और रदरफोर्ड ने 8 गेंदों में 25 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। राजस्थान के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते मुंबई यह मैच 27 रन से हार गई और राजस्थान रॉयल्स ने अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
मैच 13 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

मुंबई को 27 रन से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ सीधे पहले नंबर पर पहुंच गई है। इसके कारण पंजाब किंग्स 3 मैचों में 5 अंकों के साथ दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 मैचों में 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
दिल्ली कैपिटल्स 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। आज का मैच हारने के कारण मुंबई इंडियंस को नुकसान हुआ है और टीम एक पायदान नीचे खिसक कर सातवें नंबर पर आ गई है। सनराइजर्स हैदराबाद (पांचवें) और लखनऊ सुपर जायंट्स (छठे) स्थान पर मौजूद हैं।
इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स अब भी आठवें नंबर पर बरकरार है। वहीं गुजरात टाइटंस (नौवें) और चेन्नई सुपर किंग्स (दसवें) अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही हैं और सबसे नीचे मौजूद हैं।
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

आज के मैच के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़े बदलाव हुए हैं। राजस्थान के यशस्वी जायसवाल अपनी शानदार पारी के दम पर अब 3 मैचों में 170 रन बनाकर सबसे ऊपर आ गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 160 रनों के साथ खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 145 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। वहीं राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी तेज तर्रार पारी के कारण 122 रनों के साथ सीधे चौथे नंबर पर आ गए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 118 रनों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।
- यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) – 170 रन
- समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स) – 160 रन
- हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 145 रन
- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 122 रन
- रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – 118 रन
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

पर्पल कैप की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर रवि बिश्नोई ने मुंबई के खिलाफ 2 अहम विकेट लेकर अपना पहला स्थान और पक्का कर लिया है, उनके नाम अब 7 विकेट हैं। इसी टीम के नांद्रे बर्गर 5 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
वहीं पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब डफी और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के नाम भी 5-5 विकेट हैं और वे क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।
- रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स) – 7 विकेट
- नांद्रे बर्गर (राजस्थान रॉयल्स) – 5 विकेट
- विजयकुमार वैशाख (पंजाब किंग्स) – 5 विकेट
- जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 5 विकेट
- अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 5 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.