Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 15 के बाद, KKR vs LSG

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 10, 2026 at 1:20 PM
Modified at :April 10, 2026 at 1:20 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 15 के बाद, KKR vs LSG

ईडन गार्डन्स में आया मुकुल चौधरी का तूफान, लखनऊ ने आखिरी गेंद पर कोलकाता से छीनी जीत।

आईपीएल 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की तरफ से, अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, वहीं अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। पारी के अंत में रोवमैन पोवेल ने 24 गेंदों में 39 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इन पारियों के दम पर कोलकाता ने 4 विकेट खोकर लखनऊ को 181 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ की तरफ से प्रिंस, सिद्धार्थ, राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उनका टॉप ऑर्डर जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गया। लेकिन इसके बाद आयुष बडोनी ने मोर्चा संभाला और 32 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली। मैच का असली रोमांच आखिरी ओवरों में देखने को मिला, जहां मुकुल चौधरी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों में 54 रन बनाए।

मुकुल की इस पारी में 7 छक्के और 2 चौके शामिल थे। यह मैच भी आखिरी गेंद तक गया और लखनऊ ने कोलकाता पर 3 विकेट से जीत हासिल की।

मैच 15 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 15, KKR vs LSG
IPL 2026 Updated Points Table after match 15

कोलकाता को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। इस रोमांचक जीत के साथ लखनऊ अब 4 अंकों के साथ सीधे पांचवें नंबर पर आ गई है। राजस्थान रॉयल्स अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ अभी भी पहले नंबर पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।

दिल्ली कैपिटल्स 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। लखनऊ के ऊपर आने से सनराइजर्स हैदराबाद अब छठे और गुजरात टाइटंस सातवें नंबर पर खिसक गई हैं। जबकि मुंबई इंडियंस आठवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 1 पॉइंट के साथ नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स बिना किसी पॉइंट के सबसे नीचे दसवें पायदान पर मौजूद है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal celebrates his maiden IPL hundred
Yashasvi Jaiswal. (Image Source: BCCI)

आज के मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में दो बड़े बदलाव हुए हैं। KKR के अंगकृष रघुवंशी अपनी 45 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे अपनी 41 रनों की पारी के दम पर अब टॉप 5 में शामिल हो गए हैं।

राजस्थान के यशस्वी जायसवाल 170 रन बनाकर अभी भी टॉप पर कायम हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 160 रनों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी 155 रन के साथ तीसरे और हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन चौथे स्थान पर हैं। जबकि अजिंक्य रहाणे अब 124 रनों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

  • यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) – 170 रन
  • समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स) – 160 रन
  • अंगकृष रघुवंशी( कोलकाता नाइट राइडर्स) – 155 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 145 रन
  • अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 124 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Ravi Bishnoi, RR, IPL 2026
Ravi Bishnoi (Image Credit: RR/Insta)

पर्पल कैप की रेस में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है और कल की तरह स्थिति वैसी ही बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई 7 विकेट के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 6 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं राशिद खान, लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर 5-5 विकेट लेकर इस सूची में तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

  • रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स) – 7 विकेट
  • प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) – 6 विकेट
  • राशिद खान (गुजरात टाइटंस) – 5 विकेट
  • लुंगी एनगिडी (दिल्ली कैपिटल्स) – 5 विकेट
  • नांद्रे बर्गर (राजस्थान रॉयल्स) – 5 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.