Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 18 के बाद, CSK vs DC

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 12, 2026 at 2:14 PM
Modified at :April 12, 2026 at 2:14 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 18 के बाद, CSK vs DC

आज के डबल हेडर मुकाबलों में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की।

आईपीएल 2026 में शनिवार को हुए डबल हेडर का पहला मैच, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर के मैदान पर खेला गया, जहां पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी।

इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, जो टीम द्वारा चेज किया गया अब तक का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट भी है।

बता दें PBKS की शुरुआत काफी धमाकेदार रही जहां प्रियांश आर्य (57) और प्रभसिमरन सिंह (51) ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और 33 गेंदों में नाबाद 69 रनों की कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

चेपॉक के मैदान पर खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले यानी टूर्नामेंट के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया।

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलते हुए महज 59 गेंदों में शतक जड़ा, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के लगाए। उनका भरपूर साथ आयुष ने दिया, जिन्होंने मात्र 36 गेंदों में 59 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम शुरुआत में लड़खड़ा गई, हालांकि पथुम निशंका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाकर उम्मीद जगाई थी।

लेकिन मध्यक्रम में अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके, अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों में 60 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की। हालांकि, चेन्नई के सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की पूरी टीम को 189 रनों पर समेट दिया और चेन्नई ने यह मैच 23 रनों से जीतकर अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया।

मैच 18 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 18, CSK vs DC
IPL 2026 Updated Points Table After Match 18

आज के डबल हेडर मुकाबलों के बाद अंक तालिका में काफी फेरबदल हुआ है। राजस्थान रॉयल्स अपने चारों मैच जीतकर 8 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार है। वहीं पंजाब किंग्स आज की रोमांचक जीत के बाद 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मजबूती से बनी हुई है। 4-4 अंकों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स आज की हार के बावजूद चौथे स्थान पर बनी हुई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अभी भी पांचवें नंबर पर मौजूद है। सनराइजर्स हैदराबाद आज की शिकस्त के बाद छठे, गुजरात टाइटंस सातवें और मुंबई इंडियंस आठवें स्थान पर खिसक गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पहली जीत दर्ज कर खाता खोला और अब नौवें पायदान पर आ गई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 1 अंक के साथ अब सबसे नीचे पहुंच गई है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Vaibhav Suryavanshi, RR, IPL 2025
Vaibhav Suryavanshi. (Image Source: BCCI)

आज के मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी 200 रनों के साथ फिलहाल पहले स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 184 रनों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल 183 रनों के साथ तीसरे और ध्रुव जुरेल 176 रनों के साथ चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 166 रनों के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 200 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 184 रन
  • यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) – 183 रन
  • ध्रुव जुरेल (राजस्थान रॉयल्स) – 176 रन
  • समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स) – 166 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Ravi Bishnoi, RR, IPL 2026
Ravi Bishnoi (Image Credit: RR/Insta)

पर्पल कैप की रेस में आज एक बड़ा उलटफेर हुआ है। राजस्थान के रवि बिश्नोई 9 विकेट के साथ पहले स्थान पर मजबूती से काबिज हैं। वहीं दिल्ली के खिलाफ 3 विकेट लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज कुल 8 विकेटों के साथ सीधे दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा 6 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। जबकि GT के राशिद खान और DC के लुंगी एनगिडी 5-5 विकेट लेकर क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर बरकरार हैं।

  • रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स) – 9 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 8 विकेट
  • प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) – 6 विकेट
  • राशिद खान (गुजरात टाइटंस) – 5 विकेट
  • लुंगी एनगिडी (दिल्ली कैपिटल्स) – 5 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.