Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 2 के बाद, MI vs KKR

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 30, 2026 at 2:26 PM
Modified at :March 30, 2026 at 2:26 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 2 के बाद, MI vs KKR

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच (MI vs KKR) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए थे। उनकी ओर से अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रन, अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रन और फिन ऐलन ने 17 गेंदों में 37 रनों की तेज पारी खेली।

जवाब में मुंबई इंडियंस ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 19.1 ओवरों में ही 224 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रन बनाए, जबकि रयान रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली।

मैच 2 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 2, MI vs KKR
IPL 2026 Points Table after match 2, MI vs KKR

दूसरे मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस दोनों ने 2-2 अंक हासिल कर लिए हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (+2.90) के चलते आरसीबी पहले स्थान पर बनी हुई है।

वहीं, इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस +0.68 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स इस मुकाबले में हार के बाद 0 अंक और -0.68 के नेट रन रेट के साथ नौंवें स्थान पर है।

मैच 2 के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

Rohit Sharma, Mumbai Indians, IPL 2026
Rohit Sharma. (Image Credits: BCCI/IPL)

दूसरे मैच के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस के रयान रिकल्टन 81 रनों के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं।

उनके अलावा, ईशान किशन 80 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, रोहित शर्मा 78 रनों के साथ तीसरे पर, विराट कोहली 69 रनों के साथ चौथे पर और अजिंक्य रहाणे 67 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  1. रयान रिकल्टन (MI) – 81 रन
  2. ईशान किशन (SRH) – 80 रन
  3. रोहित शर्मा (MI) – 78 रन
  4. विराट कोहली (RCB) – 69 रन
  5. अजिंक्य रहाणे (KKR) – 67 रन

मैच 2 के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज

Jacob Duffy, RCB, IPL 2026
Jacob Duffy (Image Credit: BCCI)

दूसरे मैच के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब डफी और मुंबई इंडियंस के शार्दुल ठाकुर 3-3 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं।

उनके अलावा, रोमारियो शेफर्ड 3 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर, डेविड पेन 2 विकेट के साथ चौथे पर और भुवनेश्वर कुमार 1 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

  1. जैकब डफी (RCB) – 3 विकेट
  2. शार्दुल ठाकुर (MI) – 3 विकेट
  3. रोमारियो शेफर्ड (RCB) – 3 विकेट
  4. डेविड पेन (SRH) – 2 विकेट
  5. भुवनेश्वर कुमार (RCB) – 1 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.