Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 20 के बाद, MI vs RCB

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 13, 2026 at 2:33 PM
Modified at :April 13, 2026 at 2:33 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 20 के बाद, MI vs RCB

रविवार को हुए डबल हेडर मुकाबलों में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की।

आईपीएल 2026 का 19वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। यह मुकाबला लखनऊ के घरेलू मैदान, इकाना स्टेडियम में हुआ। रविवार का दिन होने की वजह से स्टेडियम खचाखच भरा था और माहौल एकदम जबरदस्त था।

मैच की शुरुआत में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो किस्मत गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के साथ रही। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बता दें, सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। पिच को देखते हुए यह स्कोर बुरा नहीं था, लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों के इरादे कुछ और ही थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने शुरू से ही लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बना लिया। कप्तान शुभमन गिल ने खुद मोर्चा संभाला और 56 रनों की कप्तानी पारी खेली, वहीं दूसरे छोर पर जोस बटलर ने भी उनका भरपूर साथ देते हुए 60 रन ठोक दिए। इन दोनों की शानदार फिफ्टी की बदौलत गुजरात ने यह मैच 18.4 ओवरों में ही 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

वानखेड़े के मैदान में खेले गए दिन के दूसरे और टूर्नामेंट के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार खेल दिखाते हुए 18 रनों से जीत हासिल की। मैच की शुरुआत में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। RCB के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दी।

फिल साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन और विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद रजत पाटीदार की 20 गेंदों में 53 रन और टिम डेविड की 16 गेंदों में 34 रनों की शानदार पारी की बदौलत 4 विकेट खोकर 240 रनों का बड़ा लक्ष्य मुंबई इंडियंस के सामने रख दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत काफी अच्छी रही रयान रिकल्टन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए। रोहित शर्मा के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 33 रन और हार्दिक पांड्या ने 40 रनों की पारी खेली। अंत में रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने 30 गेंदों में 60 रन बनाए लेकिन टीम को मैच नहीं जितवा सके और RCB ने यह मैच 18 रनों से जीत लिया।

मैच 20 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 20, MI vs RCB
IPL 2026 Updated Points Table after match 20

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो टॉप 4 में अभी भी कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन निचले पायदानों पर काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों के साथ शान से पहले नंबर पर है, वहीं पंजाब किंग्स 7 अंकों के साथ दूसरे और आज का मैच जीतने के बाद RCB 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स 4 अंकों के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है। वहीं गुजरात टाइटंस ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर लंबी छलांग लगाई है और अब वे 4 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर आ गए हैं। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स छठे नंबर पर काबिज है।

दूसरी तरफ, हैदराबाद, मुंबई और चेन्नई की टीमें 2-2 पॉइंट्स के साथ क्रमश: सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर संघर्ष कर रही हैं। वहीं कोलकाता की टीम मात्र 1 पॉइंट के साथ फिलहाल अंक तालिका में सबसे नीचे यानी आखिरी पायदान पर है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Vaibhav Suryavanshi, RR, IPL 2025
Vaibhav Sooryavanshi. (Image Source: BCCI)

ऑरेंज कैप के लिस्ट की बात करें तो, राजस्थान रॉयल्स के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी का दबदबा अब भी कायम है, वे 200 रनों के साथ लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। वहीं आज के मैच के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार 195 रनों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

इसका सीधा असर हेनरिक क्लासेन की रैंकिंग पर पड़ा है, जो अब 184 रनों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इनका पीछा करते हुए चौथे पायदान पर राजस्थान के ही यशस्वी जायसवाल 183 रनों के साथ बने हुए हैं। वहीं, आज के मुकाबले के बाद विराट कोहली ने भी टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है, वे अब 179 रनों के साथ पांचवें नंबर पर आ गए हैं।

  • वैभव सूर्यवंशी (RR): 200 रन
  • रजत पाटीदार (RCB): 195 रन
  • हेनरिक क्लासेन (SRH): 184 रन
  • यशस्वी जायसवाल (RR): 183 रन
  • विराट कोहली (RCB): 179 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Ravi Bishnoi, RR, IPL 2026
Ravi Bishnoi (Image Credit: RR/Insta)

पर्पल कैप की रेस में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा ने आज के मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए और अब वह कुल 10 विकेटों के साथ पर्पल कैप की रेस में आगे निकल गए हैं। प्रसिद्ध की इस आंधी की वजह से रवि बिश्नोई अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जिनके नाम 9 विकेट दर्ज हैं।

तीसरे स्थान पर अंशुल कंबोज अपनी जगह बनाए हुए हैं। वहीं आज के मैचों के बाद लखनऊ के प्रिंस यादव की भी टॉप 5 में एंट्री हुई है, वह 6 विकेट लेकर चौथे नंबर पर काबिज हो गए हैं। उनके ठीक पीछे RCB के जैकब डफी हैं, जो 6 विकेट के साथ अब पांचवें पायदान पर आ गए हैं।

  1. प्रसिद्ध कृष्णा (GT): 10 विकेट
  2. रवि बिश्नोई (LSG): 9 विकेट
  3. अंशुल कंबोज (CSK): 8 विकेट
  4. प्रिंस यादव (LSG): 6 विकेट
  5. जैकब डफी (RCB): 6 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.