Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 21 के बाद, SRH vs RR

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 14, 2026 at 5:44 PM
Modified at :April 14, 2026 at 8:12 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 21 के बाद, SRH vs RR

आईपीएल 2026 के 21वें मैच में SRH ने RR को हराया।

आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने थीं, जहां टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लेकिन उनका यह फैसला किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ।

हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन आज अलग ही तेवर में थे। उन्होंने शुरुआत से ही राजस्थान के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया। मैदान के हर कोने में रन बटोरते हुए मात्र 44 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी खेल डाली। ईशान की इस आतिशबाजी की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवरों में 216 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।

राजस्थान के सामने 217 रनों की बड़ी चुनौती थी, लेकिन उनके लिए असली मुसीबत अभी बाकी थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान का सामना प्रफुल्ल हिंगे नाम के उस तूफान से हुआ जिसने अपने आईपीएल डेब्यू में ही इतिहास रच दिया।

बता दें, अपना पहला मैच खेल रहे इस युवा गेंदबाज ने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर राजस्थान की कमर तोड़ दी।

शुरुआती झटकों के बाद राजस्थान की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। हालांकि, बीच में रवींद्र जडेजा ने 45 और डोनोवन फरेरा ने 69 रनों की जुझारू पारियां खेलकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से किसी का साथ न मिलने के कारण टीम लक्ष्य से दूर रह गई। पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई और सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला 57 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

मैच 21 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 21, SRH vs RRIPL 2026 Updated Points Table after match 21

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के बाद अंक तालिका के समीकरण बदल गए हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वे 8 अंकों के साथ मजबूती से पहले स्थान पर काबिज हैं।

वहीं तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः पंजाब और बेंगलुरु की टीमें बनी हुई हैं। कल की शानदार जीत का सबसे बड़ा फायदा सनराइजर्स हैदराबाद को मिला है, जो अब 4 अंकों के साथ उछलकर चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

हैदराबाद की इस बढ़त के कारण दिल्ली, गुजरात और लखनऊ की टीमों को नुकसान हुआ है और वे एक-एक पायदान नीचे खिसक कर अब पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर आ गई हैं।

निचले क्रम की बात करें तो मुंबई इंडियंस एक जीत और 2 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स चार मैचों में एक जीत दर्ज कर 2 अंकों के साथ नौवें पायदान पर संघर्ष कर रही है। वहीं KKR मात्र 1 अंक के साथ फिलहाल अंक तालिका में आखिरी पायदान पर मौजूद है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Heinrich KlaasenHeinrich Klaasen. (Image- IPL)

इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की दावेदारी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन अब 224 रनों के साथ पहले पायदान पर आ गए हैं। वहीं, उन्हीं की टीम के ईशान किशन ने कल 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसकी बदौलत वे 213 रनों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी कल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन फिर भी वह 200 रनों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार 195 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। वहीं उनके ठीक पीछे राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल 184 रनों के साथ मौजूद हैं।

  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): 224 रन
  • ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद): 213 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स): 200 रन
  • रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 195 रन
  • यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स): 184 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

IPL 2025, GT, Gujarat Titans, Prasidh KrishnaPrasidh Krishna. (Image Source: BCCI)

कल के मैच के बाद पर्पल कैप की रेस में ज्यादा बड़ा फेरबदल तो नहीं हुआ है, लेकिन एक नया नाम लिस्ट में जरूर जुड़ गया है। गुजरात जायंट्स के प्रसिद्ध कृष्णा 10 विकेटों के साथ अभी भी पहले पायदान पर मजबूती से जमे हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई 9 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर बने हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 8 विकेटों के साथ तीसरे नंबर पर कायम हैं।

इस लिस्ट में सबसे नया नाम जोफ्रा आर्चर का जुड़ा है, जिन्होंने राजस्थान के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेटों के साथ चौथे नंबर पर एंट्री मारी है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 6 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

  • प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात जायंट्स): 10 विकेट
  • रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स): 9 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स): 8 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स): 7 विकेट
  • प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स): 6 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.