Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 22 के बाद, CSK vs KKR

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 15, 2026 at 2:37 PM
Modified at :April 15, 2026 at 2:37 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 22 के बाद, CSK vs KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथी हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में एम. चिदंबरम स्टेडियम में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का जलवा देखने को मिला। CSK और KKR की टीमें आमने-सामने थीं, जहां टॉस जीतकर कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों ने इस फैसले को शुरू से ही गलत साबित कर दिया।

सुपर किंग्स की ओर से संजू सैमसन ने मोर्चा संभालते हुए मात्र 32 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने तो मैदान पर आग लगा दी और सिर्फ 17 गेंदों में 38 रन कूट डाले। डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 41 रनों का अहम योगदान दिया, जिसकी मदद से चेन्नई ने 192 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। KKR के लिए कार्तिक त्यागी ने दो विकेट जरूर लिए, लेकिन वह रनों की रफ्तार रोकने में नाकाम रहे।

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत ठीक रही। सुनील नारायण ने 17 गेंदों में 24 और कप्तान रहाणे ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए। युवा अंगकृष रघुवंशी ने भी 19 गेंदों में 27 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।

आखिरी ओवरों में रोवमैन पॉवेल (31) और रमनदीप सिंह (35) ने टीम के लिए थोड़े रन जोड़े, लेकिन तब तक मैच हाथ से निकल चुका था। इस मैच में चेन्नई की गेंदबाजी कमाल की रही, जहां नूर अहमद ने 3 विकेट झटके और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लेकर कोलकाता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसी के साथ चेन्नई ने यह मुकाबला 32 रनों से जीतकर, अंक तालिका में अपनी स्थिति में काफी सुधार किया है।

मैच 22 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 22, CSK vs KKR
IPL 2026 Updated Points Table after match 22

आज के मैच के बाद अंक तालिका में थोड़ी हलचल मची है, हालांकि टॉप की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं आया। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी शानदार जीत के साथ 4 अंक जुटा लिए हैं। जिससे टीम अब नौवें से आठवें पायदान पर पहुंच गई है, चेन्नई की इस बढ़त की वजह से मुंबई इंडियंस को नुकसान उठाना पड़ा और वो अब खिसक कर नौवें स्थान पर आ गई है।

दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की हालत अब भी पस्त है। चार हार और एक ड्रॉ के साथ वे पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी की दसवें स्थान पर बने हुए हैं। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों के साथ पहले, पंजाब किंग्स 7 अंकों के साथ दूसरे और RCB 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जमी हुई है। हैदराबाद, दिल्ली, गुजरात और लखनऊ के भी 4-4 अंक हैं, जो क्रमशः चौथे से सातवें स्थान पर मौजूद हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Heinrich Klaasen
Heinrich Klaasen. (Image- IPL)

ऑरेंज कैप की रेस अब और भी दिलचस्प हो गई है क्योंकि टॉप-5 बल्लेबाजों में एक नया नाम जुड़ गया है। आज की पारी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के संजू सैमसन ने 185 रनों के साथ पांचवें स्थान पर शानदार एंट्री मारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का दबदबा अब भी बरकरार है, जहां हेनरिक क्लासेन 224 रनों के साथ पहले और इशान किशन 213 रनों के साथ दूसरे नंबर पर जमे हुए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 200 रनों के साथ तीसरे पायदान पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। जबकि RCB के रजत पाटीदार 195 रनों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। CSK के संजू सैमसन 185 रनों के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): 224 रन
  • इशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद): 213 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स): 200 रन
  • रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 195 रन
  • संजू सैमसन (चेन्नई सुपर किंग्स): 185 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

IPL 2025, GT, Gujarat Titans, Prasidh Krishna
Prasidh Krishna. (Image Source: BCCI)

पर्पल कैप की रेस अब और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है। टॉप पर अब दो खिलाड़ियों का कब्जा है। आज के मैच में शानदार गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज ने दो विकेट चटकाए और इसी के साथ उन्होंने 10 विकेट पूरे कर प्रसिद्ध कृष्णा की बराबरी कर ली है।

गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा अभी भी 10 विकेटों के साथ इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई 9 विकेट लेकर तीसरे पायदान पर बने हुए हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर 7 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। लखनऊ के प्रिंस यादव भी 6 विकेटों के साथ अपनी जगह बनाए हुए हैं।

  • प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात जायंट्स): 10 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स): 10 विकेट
  • रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स): 9 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स): 7 विकेट
  • प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स): 6 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.