Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 23 के बाद, RCB vs LSG

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 16, 2026 at 2:11 PM
Modified at :April 16, 2026 at 2:11 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 23 के बाद, RCB vs LSG

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है।

आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता और चिन्नास्वामी की चेजिंग हिस्ट्री को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन शुरुआत से ही बेंगलुरु के गेंदबाजों ने उन पर दबाव बना दिया।

लखनऊ की शुरुआत काफी खराब रही और उनके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। मिचेल मार्श (40) और मुकुल चौधरी (39) ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की। लेकिन RCB के तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार आज अलग ही लय में थे। रसिक ने घातक गेंदबाजी करते हुए लखनऊ के 4 बड़े विकेट चटकाए।

उनका साथ अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने बखूबी निभाया, जिन्होंने 3 विकेट लेकर लखनऊ की कमर तोड़ दी और इसी के चलते पूरी लखनऊ टीम अपने 20 ओवरों में सिर्फ 146 रन बनाकर सिमट गई, जो कि इस सीजन का उनका सबसे कम स्कोर भी रहा।

जब RCB 147 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उनकी शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं रही। ओपनर फिल साल्ट जल्दी आउट हो गए, लेकिन उसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए। हालांकि, वह बदकिस्मत रहे कि अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।

बीच में लखनऊ के गेंदबाज प्रिंस यादव ने एक ही ओवर में रजत पाटीदार (27) और जितेश शर्मा (23) को आउट करके मैच में थोड़ा रोमांच पैदा कर दिया था। लेकिन अंत में रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड की छोटी पर असरदार पारियों ने मैच को खत्म कर दिया।बता दें बेंगलुरु ने महज 15.1 ओवर में 149 रन बनाकर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

मैच 23 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 23, RCB vs LSG
IPL 2026 Updated Points Table after match 23

सीजन के 23वें मैच में लखनऊ पर धमाकेदार जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान से सीधा पहले स्थान पर पहुंच गई है। RCB की इस छलांग से राजस्थान रॉयल्स (8 अंक) दूसरे, पंजाब किंग्स (7 अंक) तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद (4 अंक) चौथे स्थान पर खिसक गई हैं।

तालिका में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस क्रमशः पांचवें और छठे नंबर पर बनी हुई हैं, जबकि आज का मैच हारने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स अब 5 मैचों में 3 हार और 4 अंकों के साथ सातवें पायदान पर लुढ़क गई है। निचले क्रम में चेन्नई सुपर किंग्स आठवें, मुंबई इंडियंस नौवें और KKR दसवें स्थान पर संघर्ष कर रही हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Can injured Virat Kohli play as an impact player for RCB vs LSG in IPL 2026?
Virat Kohli in IPL 2026

लखनऊ के खिलाफ खेली गई 49 रनों की पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली अब इस सूची में टॉप पर आ गए हैं। कोहली के नाम अब कुल 228 रन हो गए हैं और उन्होंने हेनरिक क्लासन को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के क्लासन 224 रनों के साथ अब कोहली को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

इसके अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार भी 222 रन बनाकर तीसरे नंबर पर बने हुए हैं और टॉप पर पहुंचने से बस कुछ ही रन दूर हैं। इनके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन 213 रनों के साथ चौथे और राजस्थान रॉयल्स के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी 200 रनों के साथ पांचवें नंबर पर डटे हुए हैं।

  1. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 228 रन
  2. हेनरिक क्लासन (सनराइजर्स हैदराबाद): 224 रन
  3. रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 222 रन
  4. ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद): 213 रन
  5. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स): 200 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

IPL 2025, GT, Gujarat Titans, Prasidh Krishna
Prasidh Krishna. (Image Source: BCCI)

आईपीएल 2026 में गेंदबाजों के बीच पर्पल कैप को लेकर मुकाबला अब और भी दिलचस्प हो गया है। आज के मैच के बाद भी टॉप पर गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा का कब्जा है, जो 10 विकेट लेकर पहले स्थान पर मजबूती से डटे हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज भी 10 विकेटों के साथ उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं और दूसरे पायदान पर बने हुए हैं।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव अब कुल 9 विकेटों के साथ सीधे तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई 9 विकेट और जोफ्रा आर्चर 7 विकेट के साथ विकेटों की इस रेस में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

  1. प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस): 10 विकेट
  2. अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स): 10 विकेट
  3. प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स): 9 विकेट
  4. रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स): 9 विकेट
  5. जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स): 7 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.