Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 24 के बाद, MI vs PBKS

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 17, 2026 at 3:27 PM
Modified at :April 17, 2026 at 3:27 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 24 के बाद, MI vs PBKS

पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत हुई। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में सही साबित कर दिखाया। अर्शदीप की घातक स्विंग के आगे मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और रयान रिकलटन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

लेकिन इसके बाद मुंबई के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 60 गेंदों में नाबाद 112 रनों की शतकीय पारी खेली। उनका साथ नमन धीर ने दिया, जिन्होंने 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इन दोनों की पारियों के बदौलत मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 195 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके।

196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। अल्लाह गजनफर ने 2 महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं। लेकिन इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान श्रेयस अय्यर और युवा सनसनी प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

प्रभसिमरन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 39 गेंदों में नाबाद 80 रनों की पारी खेली, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन ठोककर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 139 रनों की अटूट साझेदारी ने मुंबई को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। पंजाब ने मात्र 16.3 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर 198 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

मैच 24 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 24, MI vs PBKS
IPL 2026 Updated Points Table after match 24

अंक तालिका की स्थिति अब कुछ इस प्रकार है कि पंजाब किंग्स अपना चौथा मैच जीतकर (एक ड्रा) 9 अंकों के साथ शान से पहले पायदान पर पहुंच गई है, जिसकी वजह से 8-8 अंक रखने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स अब खिसक कर दूसरे और तीसरे स्थान पर आ गई हैं।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें 4-4 अंकों के साथ क्रमशः चौथे से आठवें स्थान पर संघर्ष कर रही हैं। आज की हार के बाद मुंबई इंडियंस 2 अंकों के साथ नौवें पायदान पर ही थमी हुई है। कोलकाता नाइट राइडर्स महज एक अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी की दसवें स्थान पर बनी हुई है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Can injured Virat Kohli play as an impact player for RCB vs LSG in IPL 2026?
Virat Kohli in IPL 2026

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में आज कुछ ज्यादा बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। लेकिन पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद टॉप-5 की लिस्ट में एक नई एंट्री जरूर हुई है। रनों की इस दौड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 228 रनों के साथ पहले पायदान पर जमे हुए हैं।

उनके ठीक पीछे सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 224 रनों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार 222 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के ही ईशान किशन 213 रनों के साथ चौथे पायदान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। वहीं, आज के मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलने वाले पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह ने 211 रनों के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर नई एंट्री मारी है।

  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 228 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): 224 रन
  • रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 222 रन
  • ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद): 213 रन
  • प्रभसिमरन सिंह (पंजाब किंग्स): 211 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

IPL 2025, GT, Gujarat Titans, Prasidh Krishna
Prasidh Krishna. (Image Source: BCCI)

पर्पल कैप की रेस में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। गेंदबाजों के बीच विकेटों की यह जंग अभी भी वैसी ही बनी हुई है। गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 10 विकेटों के साथ पहले पायदान पर मजबूती से जमे हुए हैं।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज भी 10 विकेट लेकर उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं और दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 9 विकेटों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। जबकि राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई 9 विकेट के साथ चौथे और उन्हीं की टीम के जोफ्रा आर्चर 7 विकेटों के साथ पांचवें पायदान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं।

  • प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस): 10 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स): 10 विकेट
  • प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स): 9 विकेट
  • रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स): 9 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स): 7 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.