Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 3 के बाद, RR vs CSK

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :March 31, 2026 at 1:58 PM
Modified at :March 31, 2026 at 1:58 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 3 के बाद, RR vs CSK

राजस्थान रॉयल्स ने बड़ी जीत के साथ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की।

आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से शिकस्त दी। वहीं, सबसे ज्यादा गेंदें बची रहने के लिहाज से चेन्नई की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। 128 रन का लक्ष्य राजस्थान की टीम ने 12.1 ओवर में, यानी 47 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो उनके लिए काफी अच्छा साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम का हाल एक समय ऐसा लग रहा था कि वो 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी।

टीम का स्कोर 82 रन पर 8 विकेट और 94 रन पर 9 विकेट था। लेकिन अंत में जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली और टीम को 127 रन तक पहुंचाया। राजस्थान के लिए गेंदबाज़ी में नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिले।

इसके बाद बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी के 17 गेंदों पर तूफानी 52 रन और यशस्वी जायसवाल के नाबाद 38 रन की बदौलत टीम ने 12.1 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया।

मैच 3 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 3, RR vs CSK
IPL 2026 Updated Points Table after match 3

चेन्नई सुपर किंग्स पर शानदार जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है, इस समय उनका नेट रन रेट 4.171 का है। इसके अलावा उन्होंने इस मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस को भी अंक तालिका में पछाड़ दिया है।

राजस्थान के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद चेन्नई पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई है। जबकि आठवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और नौवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूद है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Virat Kohli likely to not open for RCB in IPL 2026 due to THIS reason
Virat Kohli. (Image Credit: IPL)
  • 1. रयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस) – 81 रन, 188.37 स्ट्राइक रेट
  • 2. ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 80 रन, 210.53 स्ट्राइक रेट
  • 3. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – 78 रन, 205.26 स्ट्राइक रेट
  • 4. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 69 रन, 181.58 स्ट्राइक रेट
  • 5. अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 67 रन, 167.50 स्ट्राइक रेट

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Jacob Duffy, RCB, IPL 2026
Jacob Duffy. (Image Credit: BCCI)
  • 1. जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 3 विकेट, 7.33 औसत
  • 2. शार्दुल ठाकुर (मुंबई इंडियंस) – 3 विकेट, 13.00 औसत
  • 3. रोमारियो शेफर्ड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 3 विकेट, 9.50 औसत
  • 4. जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स) – 2 विकेट, 9.50 औसत
  • 5. रविंद्र जडेजा (राजस्थान रॉयल्स) – 2 विकेट, 9.00 औसत

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.