Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 30 के बाद, GT vs MI

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 21, 2026 at 3:25 PM
Modified at :April 21, 2026 at 3:25 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 30 के बाद, GT vs MI

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपनी हार का सिलसिला खत्म किया।

आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में ही गुजरात के गेंदबाजों के सामने धराशायी हो गए।

बता दें, महज 44 रनों पर 3 प्लेयर्स पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा ने कमान संभालते हुए शानदार शतकीय पारी खेली, उन्होंने मात्र 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। जिससे मुंबई 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 199 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा। गुजरात का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए।

मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए। उनका साथ देते हुए गजनफर और मिशेल सेंटनर ने 2-2 विकेट हासिल किए। मुंबई ने इस मुकाबले में गुजरात को एकतरफा शिकस्त देते हुए 99 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।

मैच 30 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 30, GT vs MI
IPL 2026 Updated Points Table After Match 30

30वें मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। पंजाब किंग्स 6 में से 5 मैच जीतकर 11 अंकों के साथ सबसे ऊपर बनी हुई है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स 8-8 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और आज का मैच हारने वाली गुजरात टाइटंस, 6-6 अंकों के साथ चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर मौजूद हैं।

इस मैच के बाद सबसे बड़ा बदलाव मुंबई इंडियंस के लिए रहा, जो अपनी बड़ी जीत के बाद 4 अंकों के साथ सातवें पायदान पर आ गई है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स भी 4-4 अंकों के साथ क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स 3 अंकों के साथ फिलहाल तालिका में सबसे नीचे मौजूद है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Heinrich Klaasen
Heinrich Klaasen. Image-IPL

ऑरेंज कैप की रेस में आज के मैच के बाद कोई भी बड़ा बदलाव नहीं आया है। जिससे साफ जाहिर है कि शीर्ष पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 283 रनों के साथ मजबूती से जमे हुए हैं। जबकि गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 265 रनों के साथ उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 247 रनों के साथ तीसरे, राजस्थान रॉयल्स के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी 246 रनों के साथ चौथे और RCB के ही रजत पाटीदार 230 रनों के साथ, इस सूची में पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं।

  • हेनरिक क्लासन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 283 रन
  • शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – 265 रन
  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 247 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 246 रन
  • रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 230 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Anshul Kamboj, CSK, IPL 2026
Anshul Kamboj. (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

पर्पल कैप की दौड़ में आज कोई बदलाव नहीं हुआ हैं, चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 13 विकेट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। जबकि गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 12 विकेटों के साथ उनके ठीक पीछे दूसरे स्थान पर हैं।

इनके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 11 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर और 10-10 विकेटों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 13 विकेट
  • प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) – 12 विकेट
  • प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 11 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 10 विकेट
  • रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स) – 10 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.