Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 31 के बाद, SRH vs DC

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 22, 2026 at 3:40 PM
Modified at :April 22, 2026 at 3:40 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 31 के बाद, SRH vs DC

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई।

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मुकाबले की शुरुआत दिल्ली द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले के साथ हुई, जो कि उनके लिए काफी महंगा साबित हुआ।

बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर टांग दिया। अभिषेक ने 68 गेंदों में 135 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे। वहीं हेनरिक क्लासेन ने अंतिम ओवरों में महज 13 गेंदों में 37 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को इस ऊंचाई तक पहुंचाया।

243 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। टीम के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों में 57 रन बनाए। वहीं, समीर रिजवी ने 28 गेंदों में 41 रन और केएल राहुल ने 23 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 195 रन ही बना सकी।

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी बेहद घातक रही, जिसमें ईशान मलिंगा ने 4 विकेट लिए और हर्ष दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में मात्र 11 रन देकर 3 विकेट झटके। इनके अलावा दिलशान मदुशंका और साकिब हुसैन ने 1-1 विकेट लेकर दिल्ली को 47 रनों से हार की ओर धकेल दिया।

मैच 31 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 31, SRH vs DC
IPL 2026 Updated Points Table After Match 31

आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मात देने के बाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में हलचल देखने को मिली है। पंजाब किंग्स अभी भी 11 अंकों के साथ मजबूती से पहले पायदान पर अपना कब्जा जमाए हुए है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि आज की शानदार जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद भी 8 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर आ गई है।

राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों के साथ अब चौथे स्थान पर खिसक गई है। पॉइंट्स टेबल में मध्य क्रम की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस 6-6 अंकों के साथ पांचवें और छठे स्थान पर मौजूद हैं।

तालिका के निचले हिस्से में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स 4-4 अंकों के साथ क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स चार अंकों के साथ नौवें पायदान पर है और कोलकाता नाइट राइडर्स 3 अंकों के साथ दसवें स्थान पर बनी हुई है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

IPL 2026: Abhishek Sharma likely to lead SRH in initial matches due to THIS reason
Abhishek Sharma. (Image Credit: IPL)

आज के मैच में अभिषेक शर्मा की तूफानी शतकीय पारी ने ऑरेंज कैप की रेस में जबरदस्त उलटफेर कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का इस सूची में दबदबा साफ नजर आ रहा है। जहां अभिषेक शर्मा 323 रनों के साथ अब नंबर-1 पर काबिज हो गए हैं। उनके ठीक पीछे उनकी ही टीम के हेनरिक क्लासेन 320 रनों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 265 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 247 रनों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। ऑरेंज कैप की इस कांटे की टक्कर में वैभव सूर्यवंशी 246 रनों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

  • अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 323 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 320 रन
  • शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – 265 रन
  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 247 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 246 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Anshul Kamboj, CSK, IPL 2026
Anshul Kamboj. (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 13 विकेटों के साथ फिलहाल इस सूची में शीर्ष पर मजबूती से बने हुए हैं। आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट चटकाकर SRH के ईशान मलिंगा ने बड़ी छलांग लगाई है और वह अब 12 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 12 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 11 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार ने 10 विकेटों के साथ इस टॉप-5 की सूची में अपनी स्थिति सुरक्षित कर रखी है।

  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 13 विकेट
  • ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 12 विकेट
  • प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) – 12 विकेट
  • प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 11 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 10 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.