Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 32 के बाद, LSG vs RR

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 23, 2026 at 3:39 PM
Modified at :April 23, 2026 at 3:39 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 32 के बाद, LSG vs RR

लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। यशस्वी जायसवाल ने 12 गेंदों पर 22 रन और शिमरोन हेटमायर ने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए। हालांकि, पारी को संभालने का काम रवींद्र जडेजा ने किया, जिन्होंने 29 गेंदों पर 43 रनों की महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी की बात करें तो मोहसिन खान ने 2 विकेट झटके और एक मेडन ओवर भी डाला। उनके साथ मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और राजस्थान के गेंदबाजों ने शुरू से ही उन पर कड़ा दबाव बनाए रखा। लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई और टीम मात्र 119 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में 55 रनों की संघर्षपूर्ण पारी जरूर खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे सके।

राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने बेहतरीन नियंत्रण दिखाया, जबकि रवि बिश्नोई ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करके लखनऊ की कमर तोड़ दी। इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर रॉयल्स ने यह मैच 40 रनों से अपने नाम कर लिया

मैच 32 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 32, LSG vs RR
IPL 2026 Updated Points Table After Match 32

आज के रोमांचक मुकाबले के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका में बदलाव देखने को मिले हैं। पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ अभी भी मजबूती से पहले स्थान पर बनी हुई है, लेकिन आज की जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है।

इस उलटफेर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 अंकों के साथ एक पायदान नीचे तीसरे नंबर पर खिसक गई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद भी 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर चली गई है। तालिका के मध्य में दिल्ली कैपिटल्स 6 अंकों के साथ पांचवें और गुजरात टाइटंस 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

वहीं, मुंबई इंडियंस 4 अंकों के साथ सातवें और चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों के साथ आठवें नंबर पर बनी हुई है। आज की हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर ही बनी हुई है और कोलकाता नाइट राइडर्स 3 अंकों के साथ सबसे निचले यानी 10वें पायदान पर मौजूद है।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

IPL 2026: Abhishek Sharma likely to lead SRH in initial matches due to THIS reason
Abhishek Sharma. (Image Credit: IPL)

IPL 2026 के 32वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की दौड़ में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।अभिषेक शर्मा 323 रनों के साथ मजबूती से पहले स्थान पर काबिज हैं, जबकि उनके साथी खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन 320 रनों के साथ बेहद करीब दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।

इसके अलावा, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 265 रनों के साथ तीसरे, राजस्थान रॉयल्स के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी 254 रनों के साथ चौथे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज विराट कोहली 247 रनों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

  • अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद): 323 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): 320 रन
  • शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस): 265 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स): 254 रन
  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 247 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

आज के मुकाबले के बाद पर्पल कैप की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। अब प्रिंस और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज दोनों के नाम 13-13 विकेट हैं, लेकिन बेहतर गेंदबाजी औसत के कारण प्रिंस पहले पायदान पर आ गए हैं, जबकि अंशुल दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

इनके ठीक पीछे सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा 12 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा भी 12 विकेटों के साथ चौथे पायदान पर बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई 11 विकेटों के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

  • प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स): 13 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स): 13 विकेट
  • ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद): 12 विकेट
  • प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस): 12 विकेट
  • रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स): 11 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.