Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 39 के बाद, DC vs RCB

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 28, 2026 at 2:20 PM
Modified at :April 28, 2026 at 2:20 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 39 के बाद, DC vs RCB

पंजाब किंग्स अभी भी आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद है।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ये फैसला उनके लिए एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले के दौरान ही टीम लड़खड़ा गई। मात्र 8 रनों पर 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए और पूरी टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। दिल्ली की ओर से सिर्फ 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। बेंगलुरु की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए, जोश हेजलवुड ने 4 और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके।

76 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। ओपनिंग करने आए विराट कोहली और जैकब बेथेल ने दिल्ली के किसी भी गेंदबाज को सेट होने का मौका नहीं दिया।

बेंगलुरु ने मात्र 6.3 ओवर में ही सिर्फ 1 विकेट खोकर 77 रन बनाए और मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। बता दें, इस मैच में विराट कोहली ने IPL में 9,000 रन बनाकर इतिहास रच दिया।

मैच 39 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 39, DC vs RCB
IPL 2026 Updated Points Table After Match 39

अंक तालिका पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स अभी भी 13 अंकों के साथ पहले पायदान पर मजबूती से कायम है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस जीत के बाद 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बरकरार है। सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स भी 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। गुजरात टाइटंस आठ अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स छह अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वहीं करारी हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है। इनके बाद पांच अंकों के साथ KKR आठवें स्थान पर है। अंत में, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट 4-4 अंकों के साथ क्रमशः नौवें और दसवें पायदान पर मौजूद हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

IPL 2026: Abhishek Sharma likely to lead SRH in initial matches due to THIS reason
Abhishek Sharma. (Image Credit: IPL)

आज के मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में काफी हलचल देखने को मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 380 रनों के साथ अभी भी पहले स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 358 रनों के साथ अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 357 रनों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 351 रनों के साथ अब चौथे स्थान पर हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 349 रनों के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

  1. अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 380 रन
  2. केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 358 रन
  3. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 357 रन
  4. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 351 रन
  5. हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 349 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

आज के मैच के बाद पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 14 विकेटों के साथ अब इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज खिसककर दूसरे स्थान पर चले गए हैं, उनके नाम भी 14 विकेट हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा 14 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर 13 विकेटों के साथ चौथे और लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 13 विकेटों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

  1. भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 14 विकेट
  2. अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 14 विकेट
  3. ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 14 विकेट
  4. जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स) – 13 विकेट
  5. प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 13 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.