आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, मैच 4 के बाद, PBKS vs GT

पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स अभी भी टॉप पर कायम है।
आईपीएल 2026 का चौथा मैच मंगलवार 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर महज 162 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। शुभमन के अलावा गुजरात के लिए, जॉस बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन, ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर 25 रन और राहुल तेवतिया ने 16 गेदों पर नाबाद 11 रन बनाए।
पंजाब की गेंदबाजी की बात करें तो विजय कुमार वैशाख ने 34 रन देकर 3 विकेट झटके, युजवेंद्र चहल ने 28 रन देकर 2 विकेट और मार्को यानसेन ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इसके बाद रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन आखिरी कुछ ओवर्स में उनकी पारी लड़खड़ा गई।
हालांकि, इस मैच में किंग्स के लिए डेब्यू कर रहे कूपर कोनोली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके लेकिन गुजरात को जीत नहीं दिला पाए।
मैच 4 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

चौथे मैच के बाद अंक तालिका में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है, राजस्थान रॉयल्स अभी भी 4.171 की रन रेट के साथ पहले स्थान पर मौजूद है।
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू दूसरे, मुंबई इंडियंस तीसरे और आज का मैच जीत कर पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर आ गई है। राजस्थान से मिली हार के बाद -4.171 की नेट रन रेट के साथ चेन्नई सुपर किंग्स आखिरी स्थान पर है। इसके अलावा गुजरात टाइटंस सातवें, कोलकाता नाईट राइडर्स आठवें और सनराइजर्स हैदराबाद नौवें स्थान पर हैं ।
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रयान रिकल्टन 81 रनों के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। उनके बाद, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन 80 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
वहीं मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 78 रनों के साथ तीसरे पर, पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली 72 रन साथ चौथे पर और विराट कोहली 69 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
- 1. रयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस) – 81 रन
- 2. ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 80 रन
- 3. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – 78 रन
- 4. कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स) – 72 रन
- 4. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 69 रन
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जैकब डफी 3 विकेट और 7.33 की औसत के साथ पहले नंबर पर हैं। गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 3 विकेट के साथ दूसरे, पंजाब के विजय कुमार वैशाख 3 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के शार्दुल ठाकुर और बेंगलुरु के रोमारियो शेफर्ड 3-3 विकेट लेकर चौथे और पांचवे स्थान पर हैं।
- 1. जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 3 विकेट
- 2. प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) – 3 विकेट
- 3. विजय कुमार वैशाक (पंजाब किंग्स) – 3 विकेट
- 4. शार्दुल ठाकुर (मुंबई इंडियंस) – 3 विकेट
- 5. रोमारियो शेफर्ड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 3 विकेट
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.