Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 41 के बाद, MI vs SRH

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 30, 2026 at 4:23 PM
Modified at :April 30, 2026 at 4:23 PM
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप, मैच 41 के बाद, MI vs SRH

पंजाब किंग्स अभी भी आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद है।

आईपीएल 2026 का 41वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जहां मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बहुत ही अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज विल जैक्स और रयान रिकल्टन ने मिलकर बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की और हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

मुंबई की इस पारी के हीरो रयान रिकल्टन रहे, जिन्होंने मात्र 55 गेंदों में 123 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं विल जैक्स ने भी 22 गेंदों में तेज-तर्रार 46 रन बनाए और अंत में हार्दिक पांड्या ने भी 15 गेंदों में 31 रनों की उपयोगी पारी खेली।

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट चटकाए। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर हैदराबाद के सामने 243 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने भी शानदार शुरुआत की।

अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 45 रन और ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली। अंत में हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंदों में 65 रन और सलिल अरोड़ा ने मात्र 10 गेंदों में 30 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। हैदराबाद ने 8 गेंद शेष रहते ही यह मैच 6 विकेटों से जीत लिया। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट चटकाए।

मैच 41 के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

IPL 2026 Updated Points Table after match 41, MI vs SRH
IPL 2026 Updated Points Table After Match 41

अंक तालिका की बात करें तो पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ अभी भी पहले स्थान पर काबिज है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बनी हुई है। आज का रोमांचक मुकाबला जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं और राजस्थान रॉयल्स एक स्थान खिसककर 12 ही अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं, गुजरात टाइटंस 8 अंकों के साथ पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 6-6 अंकों के साथ छठे और सातवें स्थान पर हैं। तालिका में नीचे की ओर कोलकाता नाइट राइडर्स 5 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 4-4 अंकों के साथ नौवें और दसवें स्थान पर संघर्ष कर रहे हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

IPL 2026: Abhishek Sharma likely to lead SRH in initial matches due to THIS reason
Abhishek Sharma (Image Credit: IPL)

आज के मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी कर ऑरेंज कैप की लिस्ट में अपना दबदबा बना लिया है। इस सूची में हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 425 रनों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं, तो वहीं उनके साथी खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन 414 रनों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 400 रनों के साथ तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। जबकि चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 358 रन और पांचवें स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 351 रनों के साथ मौजूद हैं।

  • अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 425 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 414 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 400 रन
  • केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) – 358 रन
  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 351 रन

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

पर्पल कैप की बात करें तो लिस्ट में कुछ खास बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं, लेकिन ईशान मलिंगा आज के मैच के बाद 15 विकेट के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं। उनके बाद भुवनेश्वर कुमार 14 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर भी 14 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 14 विकेटों के साथ चौथे और प्रिंस यादव 13 विकेटों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

  • ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) – 15 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 14 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स) – 14 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) – 14 विकेट
  • प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 13 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.